फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   laid foundation stone rememberance gate

पिपरा कला में दिवान चंद चौधरी स्मृति द्वार का शिलान्यास

Fri, 28 Aug 2020 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
laid foundation stone rememberance gate
पिपरा कला में दिवान चंद चौधरी के नाम पर स्मृति द्वार का शिलान्यास करते भारतीय किसान यूनियन के रा? - फोटो : KHALILABAD
पिपरा कला में दिवान चंद चौधरी स्मृति द्वार का शिलान्यास
विज्ञापन

कांटे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत पिपरा कला के मुख्य रास्ते पर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैत ने पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिवान चंद चौधरी के नाम पर स्मृति द्वार का शिलान्यास किया। उन्होंने किसानों की समस्याओं भी सुनीं।

राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैत ने कहा कि किसानों के मसीहा रहे स्वर्गीय दिवान चंद चौधरी पूर्वांचल के किसानों को राह दिखाने के नाम से जाते हैं। 1982 से हिंद किसान संगठन से लेकर भारतीय किसान यूनियन के साथ लड़ाई लड़ते-लड़ते उनका निधन हुआ। उन्होंने किसानों के लिए कई आंदोलन किए। उन्हीं की याद में स्मृति द्वार बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाकियू किसानों की हर लड़ाई लड़ रही है। इस वर्ष बारिश व बाढ़ के पानी से धान की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। किसानों का काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि किसानों के खेतों का सर्वे कराकर उचित मुुआवजा दे ताकि किसान अपनी जीविका चला सके। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादैन, प्रदेश सचिव घनश्याम वर्मा, मंडल अध्यक्ष अनूप चौधरी, मंडल संगठन मंत्री राम दुलारे सिंह, मंडल उपाध्यक्ष दीवान चंद पटेल, शोभाराम ठाकुर, रामचंद्र चौधरी, प्रधान प्रतिनिधि ईश्वरचंद, राजेंद्र चौधरी, जनार्दन मिश्र, मार्तंड प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed