फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   lady workers staged dharna

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Fri, 17 Nov 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 17 Nov 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
lady workers staged dharna
बाल विकास परियोजना कार्यालय मेंहदावल बाईपास पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
संतकबीरनगर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का शुक्रवार को भी विरोध प्रदर्शन व धरना जारी रहा। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने परियोजना कार्यालयों पर धरना दिया। साथ ही कहा कि जब तक सरकार मांगें पूरा नहीं करती, धरना-प्रदर्शन चलता रहेगा। 
विज्ञापन


खलीलाबाद में परियोजना कार्यालय पर हुए धरना में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से किए गए वादे को भूल गई है। सरकार मांगे पूरा करने की जगह उत्पीड़न पर उतारू हो गई है। ऐसे में जब तक राज्य कर्मचारी का दर्जा व 18 हजार रुपये मानदेय की घोषणा नहीं करती है तब तक धरना प्रदर्शन चलता रहेगा।
विज्ञापन


धरना में प्रतिभा उपाध्याय, राधा, राजेंद्र किशोरी, नीतू, प्रमिला राय, रजिया, कुसुम सिंह, सविता, ज्ञानमती, रिंकी, शकीला, फरीदा, निर्मला देवी, प्रतिभा त्रिपाठी, संजू, रेनू आदि उपस्थित रही। ग्रामीण परियोजना पर भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इस दौरान प्रकाशमति पांडेय, राजमति, शीला, राधिका, चंपावती, बिंदुलता, ऊषा सिंह, निर्मला आदि उपस्थित रहे। इसी प्रकार सांथा परियोजना कार्यालय पर हुए धरना में वंदना, संध्या गोयल, मीरा शुक्ला शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार परियोजना कार्यालय पर मांडवी देवी के नेतृत्व में धरना दिया गया। इस दौरान वीना मौर्या, परविंद सिंह, गीता पांडेय, शेष कुमारी, प्रसेश पाठक, शकुंतला पांडेय, उदिता देवी, रेनू त्रिपाठी, दुर्गा देवी, नंदिनी देवी, ऊषा देवी, रिजवाना खातून, सुधा देवी, शशिबाला, शोभा यादव, किरन यादव, अर्चना सिंह, विजयलक्ष्मी, गुड़िया देवी आदि मौजूद रहीं।

मेंहदावल में ऊषा मिश्रा, संजीदा, बघौली में राजेश्वरी, गंगौती, सेमरियावां में ओसिमा, ऊषा गौतम आदि लोगों ने धरना दिया। धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार, नाथनगर सीडीपीओ कार्यालय पर ब्लाक अध्यक्ष रानी दूबे के नेतृत्व धरना दिया गया।


इस दौरान कृष्णावती देवी, चंद्रकला द्विवेदी, उमा मिश्रा, कृष्णवती देवी, नीलम पांडेय, अनीता देवी, कृष्ण देवी, उषा देवी, सरिता देवी, बीना श्रीवास्तव, विजय लक्ष्मी ओझा, शंति गौतम, रूमा देवी, अन्नपूर्णा, पुष्पा शुक्ला, सुमित्रा, शेषमती देवी, सरोज देवी, सविता देवी, बिन्दू मौर्या, शिवमती यादव, प्रभावती आदि मौजूद रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed