फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Lack of passenger amenities at Adarsh railway station

आदर्श रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का टोटा

Thu, 14 Jul 2022 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Lack of passenger amenities at Adarsh railway station
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर शेड विहीन बेंच। - फोटो : KHALILABAD
आदर्श रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का टोटा
विज्ञापन

कई बेंच के ऊपर शेड नहीं होने से समस्या झेल रहे यात्री
संतकबीरनगर। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन को आदर्श रेलवे स्टेशन का दर्जा प्राप्त है, पर यात्री सुविधाओं का टोटा है। स्टेशन पर लगे कई बेंचों पर शेड नहीं है। ट्रेनों की सूचना देने के लिए लगा इलेक्ट्रानिक बोर्ड खराब होने के बाद हटा दिया गया है। प्लेटफार्म नंबर दो की लिफ्ट खराब है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी होती है।
प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर कुछ दूर तक शेड बने हैं। यहां पंखों का भी इंतजाम है, लेकिन इससे आगे के बेंचों पर शेड नहीं है। स्टेशन पर चार वेडिंग मशीन लगाई गई है। चारों मशीन खराब पड़ी है। अन्य स्थानों पर टोटियां लगी हैं। जब यात्रियों की भीड़ होती है तो वहां पानी लेने के लिए धक्का-मुक्की की नौबत आ जाती है। टोटियां भी गर्म पानी उगलती हैं।
विज्ञापन

ट्रेनों के आवागमन की जानकारी के लिए प्रवेश द्वार पर इलेक्ट्रानिक बोर्ड लगाया गया था, लेकिन खराब होने के बाद इसे ठीक कराने की जगह हटा दिया गया। इससे यात्रियों को ट्रेनों की सही जानकारी नहीं मिल पाती है। प्लेटफार्म नंबर दो पर यात्रियों की सुविधा के लिए लिफ्ट लगा है, लेकिन करीब एक महीने से खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को सीढ़ी से जाना पड़ता है। ऐसे में दिव्यांग व बुजुर्ग यत्रियों को परेशानी होती है। यात्री राकेश कुमार ने कहा कि स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव है। गर्मी और बारिश होने पर यात्रियों को परेशान होना पड़ता है। रागिनी मिश्रा ने कहा कि डिस्प्ले बोर्ड न होने से सूचनाएं नहीं मिल पाती हैं।

..
कोट
यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने का प्रयास जारी है। साफ-सफाई के लिए स्टेशन परिसर में कूड़ेदान लगवाए गए हैं। वाटर वेडिंग मशीन संचालित करने वाली एजेंसी का समय पूरा हो गया है। जल्द ही नई एजेंसी से इसे संचालित कराया जाएगा।
-एके गोड़, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed