फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Labour Enforcement Officers one day sallery cancled

श्रम प्रवर्तन अधिकारी का वेतन कटेगा

Thu, 04 Feb 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला/संतकबीरनगर
अमर उजाला/संतकबीरनगर Updated Thu, 04 Feb 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद, मेंहदावल और धनघटा में बुधवार को तहसील दिवस का
विज्ञापन
आयोजन हुआ। इस दौरान खलीलाबाद में श्रम प्रवर्तन अधिकारी अनुपस्थित रहे।

इस पर एडीएम ने उनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश एसडीएम को दिया।इस दौरान सेमरियावां,बघौली और खलीलाबाद के 86 लाभार्थियों को लोहिया आवास का स्वीकृति पत्र भी दिया गया। कुल 67 मामले आए, जिसमें से पांच मामलों का निस्तारण मौके पर हो पाया।

एसपी शैलेष पांडेय ने कहा कि शासन की मंशा है कि तहसील दिवस के माध्यम से पीड़ितों की शिकायत की जांच करके गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किया जाए।इसमें किसी स्तर से लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सीडीओ लालजी यादव ने कहा कि संबंधित अधिकारी मौके पर स्वयं जाकर आवेदनकर्ता से संपर्क कर तथा स्थानीय जनोें से मिल कर उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर लोहिया आवास के लाभार्थियों को स्वीकृती पत्र भी वितरित किया गया। जिसमें  विकास खंड सेमरियांवा के 53, खलीलाबाद 15 तथा बघौली के 18 लाभार्थियोें को स्वीकृति पत्र दिया गया। पीडी अनिल पांडेय ने कहा कि लाभार्थी भली भांति जान ले कि उन्हें यह आवास शासन से मिला है।

इसमें किसी का कोई योगदान नहीं है। आवास के लिए प्रथम किस्त की धनराशि एक लाख सैतीस हजार 500 रुपये की उनके खाते में भेज दी गई है।

तीस वर्ग मीटर में दो कमरा, बरामदा और शौचालय आदि बनाना है। शौचालय के लिए अलग से धनराशि दी जाएगी और नेडा के जरिए सोलर लाइट भी लगाया जाएगा।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी, कमला प्रसाद यादव, उपजिलाधिकारी सतीश चंद त्रिपाठी, सपा नेता रामदरश यादव, डीसी मनरेगा विनय श्रीवास्तव, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी राज बहादुर सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी अंजनी कुमार मिश्र, तहसीलदार एके सिंह आदि उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed