फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Laborer dies under suspicious circumstances at brick kiln

Sant Kabir Nagar News: मजदूर की ईंट-भट्ठे पर संदिग्ध परिस्थियों में मौत

Sun, 29 Dec 2024 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 29 Dec 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Laborer dies under suspicious circumstances at brick kiln
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर में स्थित ईंट-भट्ठे पर रविवार को एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। मृतक के साथियों के अनुसार शराब पीने का शौकीन था। पुलिस पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक झारखंड प्रदेश के लोहरडंगा जिले का रहने वाला है। पुलिस मौत कारण पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन

झारखंड प्रदेश के लोहरदगा जिले के कैरो थाना क्षेत्र के ग्राम गितिलगढ़ निवासी मनोज उर्फ भूषण उराव पुत्र जुग्गी उराव महुली क्षेत्र के मानपुर स्थित ईंट-भट्ठे पर मजदूरी कार्य करता था। रविवार दोपहर बाद जब वह काम करने कार्यस्थल पर नहीं पहुंचा तो साथी उसे ढूंढ़ने पहुंचे। भट्ठे पर संदिग्ध परिस्थितियों में मनोज उर्फ भूषण उराव को मृत देख चौक गए। उन्होंने इसकी सूचना ठेकेदार सुमन को दिया। सूचना पर थाने से उपनिरीक्षक सोमनाथ मिश्र मय फोर्स पहुंचे। पंचनमा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा। साथ में काम करने वाले साथियों की मानें तो मनोज उर्फ भूषण शराब का अधिक मात्रा में सेवन करता था। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed