फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Laborer dies after falling from mixer machine

Sant Kabir Nagar News: मिक्सर मशीन से गिरकर मजदूर की मौत

Fri, 15 May 2026 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies after falling from mixer machine
छीनक। फाइल फोटो
संतकबीरनगर। नाथनगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को मिक्सर मशीन से गिरकर मजदूर की गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। मजदूर की मौत से परिवार में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


महुली थाना क्षेत्र के बछईपुर निवासी छीनक (42) पुत्र शिवनाथ मिक्सर मशीन पर मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार को वह मिक्सर ट्रॉली पर बैठकर तेजपुर से पौली छत ढलाई के लिए जा रहा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही वाहन गौआपार स्थित एक निजी अस्पताल के पास पहुंचा, अचानक वह अनियंत्रित होकर मशीन से नीचे सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक ने वाहन रोककर एंबुलेंस की मदद से मजदूर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन जब उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि छीनक परिवार का एकमात्र कमाने वाला था। परिवार में तीन बेटे कपूर चंद, ईश्वर चंद, रविचंद्र तथा एक बेटी मनीषा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed