{"_id":"6a09fddf5eefd3eaaa0f7e3d","slug":"laborer-dies-after-being-hit-by-a-train-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-150673-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मुखलिसपुर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे रविवार को सुबह पांच बजे के आसपास ट्रेन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान विजय महतो (31) पुत्र सहदेव महतो निवासी राम खेवारी थाना औराई, जनपद मुजफ्फरपुर, बिहार के रूप में हुई। वह खलीलाबाद के गुरुद्वारा के पास रहता था। वहां एक व्यक्ति का मकान बन रहा है। जहां अन्य लोगों के साथ मजदूरी करता था। रविवार को सुबह वह शौच करने जा रहा था। मुखलिसपुर मार्ग स्थित रेलवे ओवरब्रिज के नीचे पिलर संख्या 537 व 538 के बीच पहुंचने पर वह ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पहचान न होने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया। काफी समय तक उसके अपने साथियों के पास न पहुंचने पर लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसके बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की पहचान किया। पहचान होने के बाद पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि घटना की सूचना के बाद शव को कब्जे में लेकर पहचान होने पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा।