{"_id":"573377704f1c1b9b37919c6c","slug":"laboratory-assistants-tasks-tied-kaliptty","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयोगशाला सहायकों ने कालीपट्टी बांधकर किया कार्य ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयोगशाला सहायकों ने कालीपट्टी बांधकर किया कार्य
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Thu, 12 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश प्रयोगशाला सहायक ग्राम्य एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को प्रयोगशाला सहायकों ने कालापट्टी बांधकर विरोध जताते हुए कार्य किया। साथ ही गुरुवार से दो घंटे कार्य बहिष्कार की घोषणा की। सीएमओ कार्यालय पर एकत्र प्रयोगशाला सहायकों ने कहा कि वेतन विसंगति तत्काल दूर कराया जाए और प्रोन्नति दिया जाए। ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर प्रात: दस बजे प्रयोगशाला सहायकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। इसके साथ ही विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, डाट्स केंद्रों आदि पर कार्यरत प्रयोगशाला सहायक भी आंदोलन में शामिल रहे। संगठन के अध्यक्ष सतीश चंद्र त्रिपाठी और अयोध्या प्रसाद ने कहा कि अन्य विभागों के प्रयोगशाला सहायकों की तरह ही ग्रेड पे देकर वेतन विसंगति दूर किया जाए। साथ ही वरिष्ठता सूची जारी करते हुए प्रोन्नति दी जाए। मांग किया कि प्रयोगशाला सहायक ग्राम्य की जगह सिर्फ प्रयोगशाला सहायक किया जाए और प्रशिक्षण अवधि बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि तमाम सहयोगी बिना प्रोन्नति के ही सेवा निवृत्त हो रहे हैं, जिससे संवर्गीय कर्मियों में आक्रोश व्याप्त है। कहा कि 11 मई तक काली पट्टी बांधकर प्रतीकात्मक रूप से विरोध जताया जा रहा है। 12 मई से 14 मई तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद 18 मई को प्रांतीय धरना लखनऊ में दिया जाएगा। विरोध जताने वालों में जगदीश पांडेय, अजय कुमार यादव, दयाराम, मृत्युंजय कुमार गुप्ता, देवानंद, राम नगीना यादव, राजेंद्र कुमार त्रिपाठी, अभिनंदन मणि गौतम, उदय प्रताप, सीताशरण गुप्ता, बीके मिश्रा, शशिकांत, टीपी वर्मा आदि लोग शामिल रहे।