फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Lab technician's movement continues

लैब टेक्नीशियन का आंदोलन जारी

Sat, 17 Sep 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sat, 17 Sep 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Lab technician's movement continues
प्रदर्शन किया । - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन के पदाधिकारी अपनी मांगों को  लेकर शनिवार को दूसरे दिन भी जिला अस्पताल में दो घंटे तक कार्य बहिष्कार किए। सुबह आठ से 10 बजे तक चले कार्य बहिष्कार के दौरान मरीज हलकान रहे और दो घंटे तक उनकी कोई भी जांच नहीं  हुई। कर्मियों का कार्य बहिष्कार 20 सितंबर तक जारी रहेगा।  
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्र और महेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। दो घंटे तक प्रतिदिन  कार्य बहिष्कार किया जाएगा। 20 सितंबर तक मांगे नहीं मानी गई तो पूरी तरह से कार्य बंद कर दिया जाएगा। कहा कि पद से पद की समानता के आधार पर वेतन विसंगति दूर किया जाए। पदनाम परिवर्तन करते हुए केंद्र के समान मानक के अनुरूप पदोन्नति की जाए तथा पदोन्नति पदों का सृजन किया जाए। मानक के अनुसार चिकित्सालयों में नए पदों का सृजन किया जाए। कहा कि सीनियर लैब   टेक्नीशियन को जिला क्रय समिति में सम्मिलित किया जाए। प्रयोगशाला से संबंधित उपकरणों तथा रसायन आदि की मांग पत्र क्रय प्रक्रिया तथा भंडारण संबंधी कार्य सीनियर लैब टेक्नीशियन से ही कराया जाए। पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करे तथा पेशेंट केयर अलाउंस भी दे। कार्य बहिष्कार के  चलते जांच कराने आए मरीज हलकान रहे और दो घंटे तक कार्य बहिष्कार समाप्त  होने को इंतजार किए। इस अवसर पर ओपी सिंह,  एसपी श्रीवास्तव, मृत्युजंय यादव, हरिप्रकाश, रामराज, दीनबंधु नायक, अजय कुमार, विजय  प्रकाश, लवकुश कुमार  मौर्य, विजय कुमार यादव, रवींद्र कुमार  समेत अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed