फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   laash ke lie paanch ghante kabr kee talaash, phir bhee khaalee haath

Sant Kabir Nagar News: पांच घंटे लाश के लिए कब्र की तलाश, फिर भी खाली हाथ

Wed, 23 Nov 2022 05:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
laash ke lie paanch ghante kabr kee talaash, phir bhee khaalee haath
लाश के लिए पांच घंटे कब्र की तलाश, फिर भी खाली हाथ
विज्ञापन

पांच महीने पहले विवाहिता की संदिग्ध हाल में हुई थी मौत
धनघटा(संतकबीरनगर)। पांच महीने पहलेे महुली क्षेत्र के नाथनगर की रहने वाली विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। ससुरालियों ने गांव के कब्रिस्तान में शव को दफन कर दिया था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने ससुरालियों पर केस दर्ज किया। शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस मंगलवार को पांच घंटे तक कब्र की तलाश की, लेकिन कब्र की पहचान नहीं हो पाई।
गोरखपुर जनपद के हरपुर बुदहट क्षेत्र के पचौरी गांव निवासी सैरुन्निशा पत्नी मुस्तकीम का कहना है कि बेटी हसीना का निकाह 13 मई 2022 को साहिल पुत्र सुखारी उर्फ वाहिद निवासी नाथनगर के साथ हुआ था। निकाह में दामाद साहिल को 50 हजार रुपये नकद, दस ग्राम का सोने की माला व चार ग्राम सोने की अंगूठी दी थी। शादी के दिन ही बेटी की विदाई हुई थी।
विज्ञापन

विदाई में बेटी को जेवर, कपड़े, बेड, बर्तन, सोफा, फ्रिज, मिक्सर आदि दिया था। आरोप है कि ससुराल जाने के बाद दामाद साहिल तथा ननद शबाना उसकी बेटी को दहेज में बाइक लाने के लिए परेशान करते थे। इस बात की शिकायत बेटी ने की थी। छह जुलाई 2022 को बेटी की विदाई तय थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित मां का आरोप है कि तीन जुलाई 2022 को उसकी बेटी हसीना को उसके पति साहिल, सास हसरूनिशा, ननद गुड़िया व शबाना ने गला दबाकर मार डाला। बेटी के शव को दफना कर भाग गए। छह जुलाई 2022 को उसके पिता जब बेटी की विदाई कराने गए तब साहिल का घर बंद था। उसके बाद घटना की जानकारी हुई। पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरन कोर्ट की शरण लेनी पड़ी।

एसओ संतोष कुमार बताया कि कोर्ट के आदेश पर पति साहिल, सास हसरुन्निशा, ननद गुड़िया व शबाना पर केस दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए प्रयास किया गया, लेकिन कब्र की पहचान न हो पाने के कारण शव बरामद नहीं किया जा सका। बुधवार को शव दफन के दौरान मौजूद रहे लोगों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed