फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Kushinagar team became champion in men's kabaddi category and Sant Kabir Nagar team became champion in women's category.

Sant Kabir Nagar News: कबड्डी पुरुष वर्ग में कुशीनगर, महिला में संतकबीरनगर की टीम बनी चैंपियन

Mon, 13 Apr 2026 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Kushinagar team became champion in men's kabaddi category and Sant Kabir Nagar team became champion in women's category.
प्रतियोगिता के दौरान मौजूद ​खिलाड़ी। स्रोत-पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। गोरखपुर जोन की तृतीय अंतर जनपदीय पुलिस कबड्डी, कलस्टर (महिला-परुष) व खो-खो प्रतियोगिता का रिजर्व पुलिस लाइंस के परेड ग्राउंड में सोमवार को समापन हो गया। विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया गया।
प्रतियोगिता के सभी मैच स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड लखनऊ के निर्देशानुसार कराए गए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जिलों को चल बैजयंती दिया गया। कबड्डी (पुरुष वर्ग) में कुशीनगर, (महिला वर्ग) में संतकबीरनगर, खो-खो (पुरुष वर्ग) प्रतियोगिता में श्रावस्ती, खो-खो (महिला वर्ग) में कुशीनगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

खो-खो (पुरुष वर्ग) फाइनल का पहला मैच श्रावस्ती व देवरिया के बीच हुआ। श्रावस्ती स्कोर 11/08 के साथ विजेता रहा। खो-खो (महिला वर्ग) के फाइनल का दूसरा मैच कुशीनगर व देवरिया में हुआ। कुशीनगर स्कोर 02/01 हासिल कर विजेता बना। कबड्डी (पुरुष वर्ग) का फाइनल तीसरा मैच कुशीनगर व बलरामपुर में हुआ। कुशीनगर स्कोर 36/23 हासिल कर विजेता रहा। कबड्डी (महिला वर्ग) फाइनल का चाैथा मैच संतकबीरनगर व देवरिया के बीच हुआ। संतकबीरनगर स्कोर 27/15 प्राप्त कर विजेता बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान 11 जनपदों गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, बस्ती, संतकबीरनगर व सिद्धार्थनगर) की टीमों के 240 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed