{"_id":"60ba61658ebc3e7fee776a16","slug":"kukarm-khalilabad-news-gkp3969042157","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी बाप ने बेटे के साथ किया कुकर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबी बाप ने बेटे के साथ किया कुकर्म
विज्ञापन
शराबी बाप ने बेटे के साथ किया कुकर्म
धनघटा। महुली क्षेत्र के एक गांव निवासी शराबी बाप ने अपने बेटे के साथ कुकर्म किया। घटना एक सप्ताह पूर्व की है। पीड़ित की मां ने शुक्रवार को अपने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पीड़ित मां का आरोप है कि 25 मई को 15 वर्षीय बेटा घर पर था और वह रिश्तेदारी में गई थी। दूसरे दिन जब वह घर लौटी तो बेटे की तबीयत खराब मिली। डॉक्टर को दिखाया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। मां का आरोप है कि काफी पूछने पर बेटे ने बताया कि 25 मई की रात में उसके पिता शराब पीकर छत पर सोने गए थे और वह कमरे में सो रहा था। रात में शराब के नशे में पिता कमरे में पहुंचे और बेटे के साथ कुकर्म किया। घटना की जानकारी किसी को देने पर जानमाल की धमकी भी दी। एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी पिता के खिलाफ घर में घुसकर अप्राकृतिक दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने और पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। संवाद