फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Krishi Sakhis will provide training on natural farming

Sant Kabir Nagar News: प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण देंगी कृषि सखियां

Tue, 29 Apr 2025 10:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 29 Apr 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Krishi Sakhis will provide training on natural farming
संतकबीरनगर। कृषि विज्ञान केंद्र बगही के वैज्ञानिकों की ओर से केंद्र पर पांच दिवसीय कृषि सखियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. राजेश चंद्र वर्मा के नेतृत्व में हुआ।
विज्ञापन

केंद्र पर नेचुरल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजनांतर्गत प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कृषि सखियां नेचुरल फार्मिंग की विद्या को क्षेत्र में चयनित किसानों को जागरूक कर इसका प्रशिक्षण देंगी। प्राकृतिक खेती पूरी तरह से रसायन मुक्त होती है। इसमें रासायनिक खाद, कीटनाशक, खरपतवार नाशक का प्रयोग नहीं किया जाता है।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डॉ. देवेश कुमार ने कहा कि सबसे पहले मिट्टी की जांच जरूरी है। उसके बाद फसल चक्र अपनाना है। कृषि सखियों को विस्तार से प्राकृतिक खेती विषय पर प्रेजेंटेशन के माध्यम से चर्चा की गई। कृषि वैज्ञानिक डॉ. तरुन कुमार ने (एक एकड़ भूमि के लिए) घटक पानी 200 लीटर, देसी गाय का गोबर 10 किलोग्राम, देसी गाय का मूत्र 5-10 लीटर, गुड़ 1.5 किलोग्राम, बेसन एक से 1.5 किलोग्राम, खेत की मिट्टी लेकर टंकी में घोलकर का उपयोग सात दिन के अंदर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed