{"_id":"5734c0fa4f1c1b3a4391a410","slug":"kotedardemonstrated-against","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार के खिलाफ गांव वालों ने प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार के खिलाफ गांव वालों ने प्रदर्शन किया
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Thu, 12 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन किया ।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
तहसील क्षेत्र के मंझरिया पठान के राशन कार्ड धारकों ने गुरुवार को तहसील पर प्रदर्शन किया। कार्ड धारकों का आरोप था कि प्रधान और कोटेदार ने मिलकर राशन कार्ड रख लिया है। दोनों लोग मिली भगत करके सार्वजनिक वितरण प्रणाली में व्यापक रूप से अनियमितता बरत रहे है। गांव वालों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर जांच की मांग की।
प्रदर्शन करने वालों ग्रामीणों का आरोप था कि कोटेदार और ग्राम प्रधान ने राशनकार्ड मांग करके अपने कब्जे में ले लिया। अपने राशन कार्डों की मांग करते है तो लोग मारपीट करने पर आमादा हो जाते है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाली सभी सुविधाओं से पात्र होने के बाद वंचित हो रहे हैं। आरोप था कि उनके राशन कार्ड पर अनाज, चीनी, मिट्टी का तेल आदि को बेचा जा रहा हैं।
मामले की जांच कराते हुए उचित कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन करने वालों में रोहित, पियारी, दुर्गेश यादव, सत्यनरायन यादव, राजदेव, साबरमती, अमित यादव, बृजेश यादव, उमेश यादव, सुभाष, पूर्णमासी, कोदईराम, फलचंद्र समेत कई शामिल रहें। कार्डधारकों ने एसडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव को मांग पत्र दिया। एसडीएम ने आपूर्ति निरीक्षक रामशंकर को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।