{"_id":"573df77c4f1c1b5758ac73bf","slug":"kotedar-demonstration-in-support-of-the-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार के समर्थन में गांव के लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार के समर्थन में गांव के लोगों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Thu, 19 May 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन किया ।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
सांथा ब्लॉक क्षेत्र के बढ़या गांव के कुछ लोगों ने गुरुवार को कोटेदार के समर्थन में गांव पर ही प्रदर्शन किया। कुछ लोगों पर कोटेदार से अनियमित रूप में लाभ लेने के लिए दबाव बनाने का आरोप मढ़ा। लोगों ने प्रशासन से शिकायती पत्र का भौतिक सत्यापन करके मामले पर उचित कार्रवाई करने की मांग की। गांव वालों आरोप कि कुछ लोग राजनैतिक द्वेष में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को भी इसमें घसीट रहे हैं। जबकि कोटेदार पीडीएस में सभी सामानों का वितरण नियमित रूप से करते हैं।
प्रदर्शन में शामिल कयामुद्दीन, आफत अली, मजीद, सेराजुद्दीन, मोतीदास, मोल्हू, हैदर, नजीर, मजहर, सबरून्निशां, अबरार हुसेन, कन्हैया, याकूब समेत कई लोगों ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत केरोसिन तेल, चीनी, राशन और अन्य सामानों को एपीएल, बीपीएल और अन्त्योदय कार्डधारकों को नियमानुसार दिया जाता है। शिकायत कर्ता इस मामले में अनुचित रूप से लाभ पाने का दबाव बनाते हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि शिकायतकर्ताओं के शिकायती पत्र की उचित रूप से जांच करके ही इस मामले पर उचित कार्रवाई की जाए। जिससे सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत हम सभी को समय से समुचित लाभ मिलता रहे।