Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   korona vaction

कोरोनारोधी टीका लगवाएं, खुद के साथ परिवार को करें सुरक्षित

Thu, 03 Jun 2021 10:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
korona vaction
कोरोनारोधी टीका लगवाएं, खुद के साथ परिवार को करें सुरक्षित
विज्ञापन

टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए यूनिसेफ की पहल पर गांवों में जुटीं जागरूकता टीमें
दूर की जा रहीं हैं लोगों की भ्रांतियां
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोरोनारोधी टीकाकरण की रफ्तार को गति देने के लिए यूनिसेफ की पहल पर यूनिसेफ व स्वास्थ्य विभाग की जागरूकता टीमें जुट गईं हैं। टीमें गांवों में टीकाकरण को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए लोगों को समझा रही हैं। संदेश दे रही हैं कि कोरोना से बचाव का एक मात्र हथियार टीका है। ऐसे में टीका अवश्य लगवाएं और स्वयं के साथ परिवार को भी सुरक्षित करें।
पिछले कुछ दिनों से कोविड टीकाकरण को लेकर गांवों में तरह-तरह की भ्रांतियां फैली हुईं हैं। इस कारण लोग टीका लगवाने से कतरा रहे हैं। इससे टीकाकरण की रफ्तार कम हो गई है। पूर्व में जहां प्रतिदिन जिले में करीब दो हजार टीका लग रहा था वहीं अब टीका लगवाने वालों की संख्या एक हजार के आस-पास है। इसमें भी 45 साल से अधिक उम्र के लोग टीका लगवाने के लिए कम ही आ रहे हैं। इस समस्या से निपटने के लिए यूनिसेफ ने पहल की है। इसके तहत गांवों में जागरूकता के लिए अभियान शुरू किया गया है। इसमें आशा, आशा संगिनी के साथ ही यूनिसेफ के ब्लॉक प्रतिनिधि की टीम लोगों को कोरोना टीकाकरण कराने के लिए लोगों को जागरूक कर रही है। बृहस्पतिवार को खलीलाबाद ब्लॉक के चकदही में बीसीपीएम महेंद्र त्रिपाठी के निर्देशन में यूनिसेफ के ब्लॉक प्रतिनिधि राजेंद्र पाल और आशा संगिनी सरोज यादव के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं की टीम ने लोगों को जागरूक किया। इसी क्रम में सांथा में यूनिसेफ के ब्लॉक प्रतिनिधि सूर्यदेव सिंह के नेतृत्व में आशा संगिनी इंद्रापरी पांडेय सहित अन्य लोगों ने जागरूकता अभियान चलाया। लोगों को संदेश दिया गया कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए टीकाकरण ही एक मात्र विकल्प है। ऐसे में अफवाहों से बचे और टीका लगवाएं।
विज्ञापन

इस संबंध में सीएमओ डॉ. इंद्र विजय विश्वकर्मा ने कहा कि जागरूकता के अभाव में कुछ लोग टीका लगवाने से कतरा रहे हैं। इसके लिए अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने की मुहिम शुरू की गई है। उम्मीद है कि इससे टीकाकरण की रफ्तार बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed