{"_id":"60b90da88ebc3e59b4438a43","slug":"korona-positive-khalilabad-news-gkp396779526","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 लोग हुए स्वस्थ, आठ मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 लोग हुए स्वस्थ, आठ मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
अब तक 8063 लोग मिल चुके है पॉजिटिव
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में आठ लोग कोरोना संक्रमित मिले। सभी को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया। वहीं 21 लोग स्वस्थ हुए। अब तक जिले में 8063 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। इसमें से 7814 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
सीएमओ डॉ इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले में आठ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। इनमें खलीलाबाद क्षेत्र में एक, नाथनगर क्षेत्र में दो, मेंहदावल क्षेत्र में एक, पौली क्षेत्र में एक, सेमरियावां क्षेत्र में एक, हैंसर क्षेत्र में एक, सांथा क्षेत्र का शख्स है। अब तक जिले में 8063 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। इसमें से 85 की मौत हो चुकी है। 1960 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक 7814 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में वर्तमान में 164 एक्टिव केस हैं। 1335 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। सीएमओ ने बताया कि जो लोग कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं अगर वह पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो उन्हें एलटू अस्पताल में भर्ती करा दिया जा रहा है। जिन्हें कोई बीमारी नहीं है तो उन्हें होम आइसोलेशन में भेज दिया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग सामाजिक दूरी का पालन करें और बिना मास्क के बाहर न निकलें।