Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   korona

25 लोग स्वस्थ हुए, सात मिले कोरोना पॉजिटिव

Sat, 05 Jun 2021 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
korona
25 लोग स्वस्थ हुए, सात मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

जिले में वर्तमान में हैं 137 एक्टिव केस, अब तक मिल चुके हैं 8077 संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में शनिवार को आई रिपोर्ट में सात लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। सभी को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया। अब तक जिले में 8077 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। शनिवार को 25 लोग स्वस्थ हुए।

सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि शनिवार को जिले में सात लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें खलीलाबाद क्षेत्र में दो, मेंहदावल क्षेत्र में दो, हैंसर क्षेत्र में दो, सेमरियावां क्षेत्र का एक शख्स शामिल है। अब तक जिले में 8077 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। इसमें से 85 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 1761 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक 7855 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में 137 एक्टिव केस हैं। 1330 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है। सीएमओ ने बताया कि जो लोग कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं, अगर वह पहले से किसी बीमारी से पीड़ित है तो उन्हे एलटू अस्पताल में भर्ती करा दिया जा रहा है। जिन्हें कोई बीमारी नहीं है तो उन्हे होम आइसोलेशन में भेज दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed