{"_id":"60ba620c8ebc3e281d50b060","slug":"korona-khalilabad-news-gkp396905283","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात मिले पॉजिटिव, 16 हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात मिले पॉजिटिव, 16 हुए स्वस्थ
विज्ञापन
सात मिले पॉजिटिव, 16 हुए स्वस्थ
जिले में एक्टिव केस हैं 155, अब तक 8070 लोग मिल चुके हैं कोरोना संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में शुक्रवार को सात लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। सभी को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया। वहीं 16 संक्रमित स्वस्थ हुए। अब तक जिले में 8070 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। इसमें से 7830 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि शुक्रवार को जिले में सात लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। खलीलाबाद क्षेत्र में तीन, सेमरियावां क्षेत्र में एक, हैंसर क्षेत्र में एक, सांथा क्षेत्र में एक और अन्य जिले का एक शख्स संक्रमित मिला। 1655 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 8070 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। 85 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में 155 एक्टिव केस हैं। 1417 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। सीएमओ ने बताया कि जो लोग कोरोना पॉजिटिव मिल रहे है अगर वह पहले से किसी बीमारी से पीड़ित है तो उन्हें एलटू अस्पताल में भर्ती करा दिया जा रहा है। जिन्हें कोई बीमारी नहीं है तो उन्हे होम आइसोलेशन कर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोग सामाजिक दूरी का पालन करें और बिना मास्क के बाहर न निकलें।