फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Kolhua Lakra incident: CCTV footage will bring punishment to the killers of grandmother and granddaughter

कोल्हुआ लकड़ा कांड : नानी-नातिन के हत्यारों को सजा दिलाएगी सीसीटीवी फुटेज

Thu, 05 Oct 2023 11:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Oct 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Kolhua Lakra incident: CCTV footage will bring punishment to the killers of grandmother and granddaughter
15 सितंबर 2022 को सोने के दौरान नानी-नातिन को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पिछले साल की 15 सितंबर 2022 की तारीख कोल्हुआ लकड़ा गांव के लोगों के जेहन में आज भी ताजा है। बुजुर्ग महिला और बालिका को पेट्रोल डाल कर जिंदा जला दिया गया था। वजह यह था कि महिला का बेटा गांव के आरोपी की बहन को भगा ले गया था। इसी से खफा होकर साले-बहनोई और एक रिश्तेदार ने मिलकर घटना को अंजाम दिया था। विवेचना में पुलिस ने आरोपी शहर के जिस होटल में ठहरे थे, वहां से सीसीटीवी फुटेज, आरोपियों की लोकेशन, आपस में हुई बातचीत की कॉल डिटेल आदि साक्ष्य एकत्र कर कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया है, जो सजा के लिए पर्याप्त आधार बनेगा। 24 नवंबर 2022 को पुलिस ने आरोप पत्र भी कोर्ट में प्रेषित किया था।
इस मामले में पुलिस ने कोल्हुआ लकड़ा गांव निवासी नीरज और गोरखपुर जिले के सहजनवां क्षेत्र के पाली निवासी रविंद्र गुप्ता और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस की विवेचना में नीरज की नामजदगी गलत पाई गई। जबकि रविंद्र गुप्ता और उसके साले कोल्हुआ लकड़ा निवासी विंदेश्वरी व रिश्तेदार केशवपुर सहजनवां गोरखपुर निवासी विक्की उर्फ गौरी शंकर को आरोपी बनाया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पूर्व कोतवाल विजय नारायन प्रसाद और पूर्व एसओजी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह की संयुक्त टीम को लगाया गया था। पुलिस टीम ने घटना के 24 घंटे के भीतर ही आरोपी रविंद्र गुप्ता को तहसील सदर के मुख्य गेट से गिरफ्तार किया था। जबकि दो अन्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हो गए थे। 22 सितंबर 2022 को आरोपी विंदेश्वरी ने कोर्ट में सरेंडर किया था। जबकि छह अक्तूबर 2022 को आरोपी विक्की उर्फ गौरी शंकर ने कोर्ट में सरेंडर किया।
विज्ञापन

इंसेट
ये है घटनाक्रम
कोतवाली क्षेत्र के कोल्हुआ लकड़ा गांव निवासी 62 वर्षीय सुराती देवी पत्नी परदेशी 15 सितंबर 2022 की रात अपनी बेटी उर्मिला की 12 वर्षीय बेटी सुमन के साथ एक ही चारपाई पर सो रही थी। उनके साथ बेटी के दो बेटे 15 वर्षीय आकाश और 13 वर्षीय आनंद भी सोए थे। रात एक बजे रहस्मय हाल में टिनशेड में आग गई। घटना के वक्त तेज बारिश हो रही थी, इसी वजह से गांव का कोई बचाव में नहीं आ सका। आगगे सुराती देवी और नातिन सुमन जल गई। दोनों को बचाने के चक्कर में आनंद का हाथ झुलस गया था। जबकि आकाश मामूली जख्मी हो गया था। आकाश ने रात में ही डायल 112 नंबर को फोन करके आग लगने की सूचना दी। पुलिस टीम के साथ बघौली के तत्कालीन चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और झुलसे लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाए। सुराती देवी, सुमन और आनंद को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। अगले दिन उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में सुराती और सुमन की मौत हो गई। मौके पर पुलिस को डिब्बा मिला,जिसमें तेल जैसा पदार्थ होने का अंदेशा हुआ। उर्मिला के बेटे आनंद की तहरीर दिया। जिसमें आरोप मढ़ा कि कोल्हुआ लकड़ा निवासी नीरज व रविंद्र गुप्ता ने दो अज्ञात साथियों साथ मिलकर पुरानी रंजिश की वजह से उसके नानी के घर में आग लगा दिया। जिसकी वजह से नानी और बहन की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी रविंद्र गुप्ता को पकड़ कर पूछताछ की। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि सुराती देवी का बेटा पृथ्वी 11 अगस्त 2022 को रक्षाबंधन के दिन उसकी पत्नी माया देवी को लेकर भाग गया था। पत्नी के साथ पांच वर्ष का बेटा भी है। पत्नी उसके बाराबंकी स्थिति मकान से कागजात वव समस्त जेवरात लेकर चली गई है। इस घटना से आरोपी आहत था और उसके अंदर पृथ्वी से बदला लेने का विचार पैदा हुआ। रवींद्र गुप्ता अपने साले विंदेश्वरी निवासी कोल्हुआ लकड़ा को मुंबई से बुलाया। साला विंदेश्वरी भी बहन के भगाने से हुई क्षति से दुखी था। आरोपी साले विंदेश्वरी 14 सितंबर 2022 की रात खलीलाबाद शहर के एक होटल में रूका। आरोपी रवींद्र भी उसी होटल में पहुंचा। विंदेश्वरी ने फोन करके अपने भांजे विक्की को बुलाया। रात में एक ही बाइक से तीनों कोल्हुआ लकड़ा गांव के लिए निकले। रास्ते में रविंद्र ने बाइक से पांच लीटर पेट्रोल डिब्बे में निकाला। टिनशेड में सोते दौरान सुराती और उसकी नातिन सुमन के ऊवर डिब्बे में रखा पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। जिससे नानी-नातिन की जलने से मौत हो गई। जब घटना का पर्दाफाश हुआ तो लोग दंग रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों को सजा मिले तभी मन को मिलेगा सुकून
कोल्हुआ लकडा गांव निवासी पीड़ित 24 वर्षीय बेटे अवधराज पुत्र परदेशी ने बताया कि उसकी मां सुराती देवी और भांजी सुमन को आरोपियों ने सोते समय जिंदा जला कर मार डाला था। घटना में शामिल तीनों आरोपी जेल में बंद है। वह अविवाहित है और सूरत रहता था। घटना के बाद गांव आ गया। उसके साथ भांजे आकाश, आनंद और अरुण रहते हैं। जबकि दो अन्य भाई पृथ्वी और अर्जुन बाहर गए है। घटना में शामिल आोरापियों को जब सजा मिलेगी, तभी मन को सुकून मिलेगा।

इंसेट

विवेचना में आरोपी शहर के जिस होटल में ठहरे थे, वहां से सीसीटीवी फुटेज जुटाया गया। आरोपियों का लोकेशन और आपस में की गई बातचीत का कॉल डिटेल आदि साक्ष्य एकत्र कर कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया गया है,जो सजा के लिए प्रर्याप्त आधार बनेगा।

- विजय नरायन प्रसाद, विवेचक

इंसेट

नानी-नातिन को पेट्रोल डाल कर जिंदा जलाए जाने की घटना गंभीर है। केस गवाही की प्रक्रिया में है। केस में सीसीटीवी फुटेज, काॅल डिटेल, लोकेशन आदि पुख्ता साक्ष्य हैं, जो आरोपियों को सजा दिलाने में आधार बनेगा।
- विशाल श्रीवास्तव, शासकीय अधिवक्ता फौजदारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed