फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Knowledge of the law is essential for everyone.

Sant Kabir Nagar News: कानून की जानकारी सबके लिए जरूरी

Wed, 21 Jan 2026 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 21 Jan 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Knowledge of the law is essential for everyone.
रजापुर सरैया में वि​धिक साक्षरता ​शिविर लगा-स्रोत सूचना
संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश मोहन लाल विश्वकर्मा के निर्देशन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मंगलवार को दुधारा थाना क्षेत्र के राजापुर सरैया गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने कहा कि कानून की जानकारी रखना ही कानून का बचाव है। उन्होंने कहा कि विधिक जागरुकता के अभाव में हम अपने अधिकारों से वंचित हो सकते हैं। उन्होंने प्राधिकरण की ओर से संचालित स्थायी लोक अदालत, प्री लिटिगेशन, मिडिएशन, एलएडीसीएस के माध्यम से मिलने वाले सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही जनपद में 22 फरवरी को आयोजित होने वाले वृहद कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। लीगल एड डिफेंस काउंसिल अंजय कुमार श्रीवास्तव ने प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दिया। इसके साथ ही नालसा की ओर से संचालित टोलफ्री नंबर 15100 के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। इस दौरान प्रधान श्याम सुंदर गौंड, सहायक सचिव कन्हैया चौहान, प्राथमिक शिक्षक रमेश शुक्ला, पीएलवी नीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed