Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Knowledge of the Constitution will empower female students.

Sant Kabir Nagar News: संविधान की जानकारी से सशक्त होंगी छात्राएं

Thu, 19 Nov 2026 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Knowledge of the Constitution will empower female students.
राजकीय माध्यमिक विद्यालय बघौली में संविधान संवाद विषय पर कार्यक्रम को संबो​धित करते वक्ता-स्रोत
संतकबीरनगर। लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने छात्राओं को संविधान की महत्ता, नागरिकों के मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है। उन्होेंने छात्राओं से संविधान के प्रति जागरूक रहने तथा अधिकारों और कर्तव्यों को समझने का आह्वान किया। इसके साथ ही विभिन्न टोल फ्री नंबर तथा गुड टच व बैड टच के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि संविधान की जानकारी होने से छात्राएं सशक्त होंगी।
विज्ञापन

वे जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव व न्यायिक अधिकारी अनन्या साह की पहल पर बृहस्पतिवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक बालिका विद्यालय बघौली में संविधान संवाद विषय पर आयोजित विधिक साक्षरता कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम को लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के उप संजीव कुमार पांडेय एवं सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल प्रज्ञा श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। उन्होंने विधिक प्रावधानों और कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए छात्राओं को जागरूक किया।
विज्ञापन

इस दौरान छात्राओं ने संविधान एवं कानून से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे, जिनका सरल और सहज भाषा में जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या निशा यादव, शिक्षिका सीमा, अंकिता पांडेय, दीपिका मिश्रा, रेशमा यादव आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed