{"_id":"6a5fb27f8094a6b7c60c41d7","slug":"knife-attack-on-the-neck-fir-registered-for-attempted-murder-of-younger-brother-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-154166-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गर्दन पर चाकू से हमला, छोटे भाई पर हत्या के प्रयास की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गर्दन पर चाकू से हमला, छोटे भाई पर हत्या के प्रयास की प्राथमिकी
विज्ञापन
लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र के दानों कुइयां गांव में आपसी विवाद में बड़े भाई की गर्दन पर चाकू से हमला करने के मामले में 24 दिन बाद पुलिस ने आरोपी छोटे भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घायल के स्वस्थ होने के बाद उसके पिता की तहरीर पर कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार 27 जून को दोपहर करीब एक बजे दानों कुइयां गांव निवासी वसीउल्लाह का किसी बात पर अपने बड़े भाई हफीजुल्लाह से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान वसीउल्लाह ने जान से मारने की नीयत से हफीजुल्लाह की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को पहले सेमरियावां और फिर जिला अस्पताल खलीलाबाद ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चला।
विज्ञापन
घायल के स्वस्थ होने के बाद मंगलवार को पिता हकीमुल्लाह ने दुधारा थाने में तहरीर देकर आरोपी बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष अमित कुशवाहा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी वसी उल्लाह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।