{"_id":"69ced9cba627dc35f70f87a0","slug":"kmc-medical-college-will-conduct-operations-at-the-lowest-rates-and-provide-medicines-free-of-cost-khalilabad-news-c-206-1-mhg1034-174573-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: केएमसी मेडिकल कॉलेज में न्यूनतम दर पर होगा ऑपरेशन...निशुल्क मिलेंगी दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: केएमसी मेडिकल कॉलेज में न्यूनतम दर पर होगा ऑपरेशन...निशुल्क मिलेंगी दवाएं
विज्ञापन
केएमसी मेडिकल कालेज में सरकारी दर के समरूप कार्यक्रम का उपचार करते लोग।
केएमसी मेडिकल कॉलेज में न्यूनतम दर किया जाएगा उपचार
सर्जरी एवं इलाज कराने वाले को भर्ती के दौरान लगने वाली दवा निःशुल्क दी जाएगी
सभी विभागों के ऑपरेशन खर्च मात्र 1000 से लेकर अधिकतम 8000 तक
महराजगंज। क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब केएमसी मेडिकल कॉलेज में सरकारी दर पर ऑपरेशन और उपचार होगा। केएमसी मेडिकल कॉलेज में यह सुविधा शुरू होने से गरीब तबके के लोगों को काफी राहत मिलेगी।
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पीपी मोड पर केएमसी मेडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल संचालित किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को सभी विभागों के ऑपरेशन एवं उपचार सरकारी दर के समान कर दिया गया। इसका उद्घाटन संस्था के चेयरमैन विनय श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। मेडिकल काॅलेज की इस पहल से जनपद ही नहीं आसपास के क्षेत्रों के आमजन को काफी राहत मिलेगी। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन विनय श्रीवास्तव ने कहा कि अब मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल की सुविधा जनपद के अंतिम व्यक्ति तक सुलभ हो सकेगी। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के ऑपरेशन खर्च मात्र 1000 से लेकर अधिकतम 8000 तक है। साथ में ट्रस्ट द्वारा वार्ड मेडिसिन एवं ऑपरेशन में लगने वाली दवा निशुल्क दी जाएगी।
जिन लोगों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है उन लोगों को अपना इलाज कराने में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता था। ग्रामीण क्षेत्रों में देखा गया है कि आर्थिक अभाव में लोग इलाज नहीं करा पाते हैं। अब केएमसी अस्पताल सरकारी दर के समरूप केवल ऑपरेशन खर्च पर सभी प्रकार की सर्जरी एवं उपचार करेगा। शांति फाउंडेशन ट्रस्ट ने यह निर्णय लिया है कि इस योजना के तहत सर्जरी एवं इलाज कराने वाले को भर्ती के दौरान लगने वाली दवा मरीजों को निःशुल्क दी जाएगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान इस योजना के तहत 35 लाभार्थियों को संस्था के चेयरमैन ने निशुल्क दवाइयों का किट वितरित किया। इस मौके पर डिप्टी सीईओ डाॅ. समसुल हक ने योजना के कार्यान्वयन की जिम्मेदारी ली। कार्यक्रम में सभी विभागों के चिकित्सक के साथ एडमिन भी मौजूद रहे।