{"_id":"6ab01ea9112b2800350ec788","slug":"kinsman-injures-youth-in-knife-attack-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-157600-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चाकू से हमला कर पटीदार ने किया युवक को घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चाकू से हमला कर पटीदार ने किया युवक को घायल
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के झुगिंया गांव में पटीदार ने एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए पहले मेंहदावल, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर स्थिति देखकर चिकित्सक ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। घायल की पत्नी महिमा देवी ने आरोपी और उसके माता-पिता के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
महिमा देवी के अनुसार 18 सितंबर की शाम करीब छह बजे उनके पटीदार बृजेश, उसके पिता सुग्रीव और मां गुलाबी के कहने पर बृजेश उनके पति दयाशंकर को गालियां देने लगा। आरोप है कि इसके बाद जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। इससे उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजन ने एंबुलेंस से घायल को मेंहदावल पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया।
विज्ञापन
महिमा देवी ने बताया कि वहां इलाज कराने के बाद वह वापस आईं और पुलिस को तहरीर दी। एसओ दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर उक्त आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।