फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Kiln owners stressed on reducing pollution

Sant Kabir Nagar News: भट्ठा मालिकों ने प्रदूषण कम करने पर बल दिया

Sun, 08 Oct 2023 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Kiln owners stressed on reducing pollution
जिला ईंट निर्माता समिति की बैठक में समस्याओं पर चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला ईंट निर्माता समिति की वार्षिक बैठक अमरेश सिंह उर्फ कल्लू सिंह की अध्यक्षता में बड़गों स्थित एक ढाबे पर आयोजित हुई। बैठक में ईंट-भट्ठा स्वामियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष रवि उदय पाल ने कहा कि कृषि अपशिष्ट को भट्ठे पर ईंधन के रूप में प्रयोग किया जाएगा। जिससे कोयले से उत्पन्न होने वाले कार्बन उत्सर्जन को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी भट्ठों पर प्रदूषण को कम करने पर बल दिया गया है। भट्ठा मालिकों की जो भी समस्याएं हैं, उसका निदान करने का प्रयास किया जा रहा है। हमें ईंट-भट्ठा में होने वाले परिवर्तन पर भी ध्यान देना होगा। नहीं तो भट्ठा मालिक काफी पीछे हो जाएंगे। बैठक में भारत पेट्रोलियम कंपनी के कर्मचारियों ने भट्ठा मजदूरों को लकड़ी की जगह एलपीजी सिलेंडर देने पर जोर दिय। जिससे लकड़ी की समस्या से निजात मिल सकेगी। इस दौरान महामंत्री दिनेश सिंह, कोषाध्यक्ष फैसल खान, केशभान राय, राम अशीष उपाध्याय, अनिल कृपलानी, अनूप जैन, शैलेन्द्र चौधरी, पवन सिंह, कमल सावलानी, राम प्रसाद चौधरी, बहीद अहमद और जमाल अंसारी समेत अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed