फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Khichdi offered on the tomb and tomb of sant kabir nagar

Sant Kabir Nagar News: संत कबीर की समाधि व मजार पर चढ़ी खिचड़ी, झूले का लिया आनंद

Sun, 15 Jan 2023 01:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 15 Jan 2023 01:00 PM IST
सार

महंत विचार दस ने बताया कि खिचड़ी सात्विक भोजन है। खिचड़ी चढ़ाना भारतीय परंपरा है। जगन्नाथपुरी में कबीर साहेब, रविदास, रामानंद तीनों महान संत मकर संक्रांति के अवसर पर संत समागम में शामिल हुए थे। जहां खिचड़ी खाने के लिए पंगत लगी हुई थी। कबीर को जुलाहा कहकर विरोध किया गया और पंगत से उठा दिया गया।

विज्ञापन
Khichdi offered on the tomb and tomb of sant kabir nagar
मगहर कबीर चौरा परिसर में खिचड़ी मेले में पहुंचे लोग। - फोटो : KHALILABAD

विस्तार

मकर संक्रांति पर्व पर संत कबीर की समाधि एवं मजार पर श्रद्धालुओं ने शनिवार को आस्था की खिचड़ी चढ़ाई। इस मौके पर नगर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के अलावा कबीर पंथी साधु-संतों ने खिचड़ी चढ़ाने के बाद मेले में खरीदारी की। झूले का आनंद लिया।

विज्ञापन


सनातन धर्म के अनुसार जब सूर्य मकर रेखा में प्रवेश करता है, तब मकर संक्रांति पर्व मनाया जाता है। इसके बाद धार्मिक तथा वैवाहिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हो जाता है। पूर्व मान्यता के अनुसार 14 जनवरी को मकर संक्रांति (खिचड़ी) का पर्व मनाया जाता है। उसी क्रम में शनिवार सुबह से कबीर समाधि व मजार पर श्रद्धालु खिचड़ी चढ़ाने पहुंचने लगे थे। यह सिलसिला पूरे दिन चला। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार रविवार को इस साल मकर संक्रांति का पर्व को पड़ रहा है।
विज्ञापन


महंत विचार दस ने बताया कि खिचड़ी सात्विक भोजन है। खिचड़ी चढ़ाना भारतीय परंपरा है। जगन्नाथपुरी में कबीर साहेब, रविदास, रामानंद तीनों महान संत मकर संक्रांति के अवसर पर संत समागम में शामिल हुए थे। जहां खिचड़ी खाने के लिए पंगत लगी हुई थी। कबीर को जुलाहा कहकर विरोध किया गया और पंगत से उठा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर अन्य दोनों संत भी कबीर साहेब के साथ उठ कर दूसरी तरफ बैठ गए। इसके बाद लोगों को संतजनों के साथ पंगत में बैठे होने का अहसास हुआ। उन्होंने लोगों से कबीर की वाणी को आत्मसात कर सुखमय जीवन व्यतीत करने का आह्वान किया। इस दौरान रामशंकर यादव, डॉ. राकेश सिंह, डॉ. हरिशरण शास्त्री, अवधेश सिंह, संत केशव दास, संत अरविंद शास्त्री, संत रामसरन दास, संत रामसेवक दास, विनोद दास, रविप्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।

 

स्काउट गाइडों ने श्रद्धालुओं का किया सहयोग

संत कबीर की समाधि व मजार पर लगने वाले मेले में श्रद्धालुओं के सहयोग जिम्मेदारी स्काउट गाइडों ने संभाल रखी है। इस दौरान स्काउट गाइड शिविर का उद्घाटन जिला आयुक्त स्काउट डॉ. राकेश सिंह ने किया। जिला संगठन कमिश्नर रमेश यादव के नेतृत्व में भीड़ को नियंत्रित करने, श्रद्धालुओं को आसानी के साथ खिचड़ी चढ़ाने में मदद करने में स्काउट गाइडों ने अपनी अहम भूमिका निभाई। इसमें जिला सचिव रवि प्रकाश श्रीवस्त्व, स्काउट मास्टर मुकेश कुमार यादव, जामवंत यादव, रामकुंवर मौर्य, विकास कुमार, जयब्रत यादव, शिवम, सैफ अली खान, कुनाल, निखिल शर्मा आदि ने सहयोग किया।

श्रद्धालुओं ने सुना भजन, ग्रहण किया प्रसाद
मेले में आए श्रद्धालुओं ने कबीर भजन सुना। इसके बाद कबीर भोजनालय में बने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। कबीर भजन की शुरुआत डॉ. हरिशरण शास्त्री के गाए भजन सद्गुरु हमसे रीझ के कहा एक प्रसन्द, बरसा बदल प्रेम का भीज गयो सब अंग, से की। बाराबंकी से आए ननके साहेब ने-मन लागो यार फकीरी में... सुनाया। बहराइच से आए रामदास साहेब ने जस जस सूरसा बदन बढ़ावा, सुनाया। इस मौके पर संत केशव दास, संत अरविंद शास्त्री, अवधेश सिंह, सिबतैन मुस्तफा, खुर्शीद मास्टर, हाफिज शाह आलम, संत रामशरण दास आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed