{"_id":"65a4462f2beae88c3b00d88a","slug":"khicadi-in-santkabir-temple-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-8268-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कबीर की समाधि व मजार पर चढ़ाई श्रद्धा की खिचड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कबीर की समाधि व मजार पर चढ़ाई श्रद्धा की खिचड़ी
Mon, 15 Jan 2024 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 15 Jan 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
कबीर चौरा परिसर स्थित कबीर की समाधि व मजार पर खिचड़ी चढ़ाते श्रद्धालु।संवाद
खिचड़ी चढ़ाकर मांगी मन्नतें, मेले का लिया आनंद
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। मकर संक्रांति के पर्व पर सदगुरु कबीर की समाधि और मजार पर बाहर व क्षेत्र से आए कबीर श्रद्धालुओं ने रविवार को आस्था की खिचड़ी चढ़ा कर मन्नतें मांगीं। इस मौके पर नगर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के अलावा कबीर पंथी साधु-संतों ने खिचड़ी चढ़ाने के बाद मेले का आनंद लिया।
सनातन धर्म के अनुसार, जब सूर्य मकर रेखा पर पहुंचते हैं तभी मकर संक्रांति पर्व मनाया जाता है। इसके बाद से सभी तरह के धार्मिक तथा वैवाहिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हो जाता है। पूर्व मान्यता के अनुसार 14 जनवरी को मकरसंक्रांति (खिचड़ी) का पर्व मनाया जाता है। उसी क्रम में रविवार के दिन सुबह से कबीर समाधि व मजार पर श्रद्धालु खिचड़ी चढ़ाने पहुंचे। इसका क्रम पूरे दिन चलता रहा। इस साल मकर संक्रांति का पर्व ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सोमवार को पड़ रहा है। इससे खिचड़ी दोनों दिन चढ़ाई जाएगी।
महंत विचार दास ने बताया कि खिचड़ी सात्विक और आसान भोजन होता है। खिचड़ी चढ़ाना भारतीय परंपरा है। सद्गुरु कबीर ने सदैव प्रेम, मानवता और साम्प्रदायिक एकता की बात की है। उनकी वाणी को आत्मसात कर जीवन को सुखमय बना सकते हैं। इसके साथ ही उनकी वाणी अंधेरे से उजाले की तरफ ले जाती है। आज के परिवेश में कबीर के वाणी की बहुत महत्ता है। उन्होंने लोगों में प्रेम, करुणा, दया का भाव मानव में जगे ऐसी अपेक्षा की है।
विज्ञापन
इस दौरान पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी, डॉ. राकेश सिंह, डाॅ. हरिशरण शास्त्री, अवधेश सिंह, मोहम्मद असअद, संत केशव दास, अवधेश सिंह, संत अरविंद शास्त्री, संत रामसरन दास, विनोद दास, संत पुजारी शांतिदास, रविप्रकाश पांडेय, विजय तिवारी, राम कुंवर मौर्य, राजेश चंद, नागेंद्र श्रीवास्तव, मुकेश यादव, कृष्णचंद सैनी, रविप्रकाश पांडेय, संतोष कुमार, भोलू सिंह आदि मौजूद रहे।
स्काउट ने संभाली जिम्मेदारी
मगहर। शनिवार को सद्गुरु कबीर की समाधि व मजार पर श्रद्धालुओं ने आस्था की खिचड़ी चढ़ाई। इस दौरान भारत स्काउट गाइड के तत्वावधान में मकर संक्रांति के अवसर पर कबीर चौरा परिसर में सेवा कार्य जिला आयुक्त स्काउट कमिश्नर डॉक्टर राकेश सिंह के निर्देशन में किया गया।
जिला संगठन कमिश्नर रमेश यादव ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने, श्रद्धालुओं को आसानी के साथ खिचड़ी चढ़ाने में मदद करने में स्काउट/गाइड अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं।
इसमें जिला सचिव रविप्रकाश श्रीवास्तव, स्काउट मास्टर मुकेश कुमार यादव, रामकुंवर मौर्य, विकास कुमार, शिवम, सैफ अली खान, कुनाल, निखिल शर्मा, अनुराग गौतम, मोहम्मद अरशद, मोहम्मद जीशान, मोहम्मद अदनान, अंकित विश्वकर्मा, सतीश यादव, सूरज, निखिल, अनूप आदि स्काउट शामिल रहे।