{"_id":"66ce3ca3d6542383210ac064","slug":"khatu-shyams-nishan-yatra-took-out-cheers-echoed-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-119808-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खाटू श्याम की निकाली निशान यात्रा, गूंजे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खाटू श्याम की निकाली निशान यात्रा, गूंजे जयकारे
Wed, 28 Aug 2024 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 28 Aug 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
- बखिरा कस्बे में 31 को होगी भजन संध्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मंगलवार को बखिरा कस्बे में खाटू वाले श्याम की भव्य झांकी के साथ निशान यात्रा भी निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु हाथ में निशान लेकर बखिरा कस्बे के में भ्रमण करके नई बाजार मोहल्ला स्थित शिवमंदिर पहुंचे। श्रद्धालु खाटू श्याम का जयकारा लगाते हुए भक्ति गीतों पर झूमते हुए चल रहे थे। श्रद्धालुओं के लिए फलाहार का भी इंतजाम किया गया था।
कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सोमवार की देर शाम नौ बजे खाटू श्याम की भव्य झांकी बखिरा कस्बे में निकाली गई। झांकी के साथ सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु हाथ में निशान लेकर चल रहे थे। पीले वस्त्र में श्रद्धालुओं के समूह ने कस्बे को भक्ति के माहौल में रंग दिया था। कस्बे में स्थित धर्मशाला से शुरू हुई निशान यात्रा उत्तरी मंगल बाजार, अमरडोभा, आयुर्वेदिक अस्पताल, पुलिस चौकी, शनिचरा बाजार, मंगल बाजार होते हुए नई बाजार मोहल्ले में शिव मंदिर पहुंची। निशान यात्रा मार्ग में श्रद्धालु खाटू श्याम का जयकारा लगाते हुए भक्ति गीतों पर झूमते गाते हुए मस्ती में चल रहे थे। पुलिस कर्मी भी सुरक्षा व्यवस्था में लगे थे।
कृष्ण संध्या में भक्ति गीतों की होगी बहार
कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर बखिरा कस्बे में 31 अगस्त की शाम को सात बजे से आयोजित कृष्ण संध्या में श्याम कीर्तन, श्याम के आंगन कार्यक्रम में गोरखपुर के गायक कलाकार राज पांडेय, शिप्रा सलोनी और गोंडा के पंकज निगम भक्ति गीत से श्रद्धालुओ को सराबोर करेंगे।