फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Khan made friendship on Facebook by becoming Saini made a deal after marriage

धर्म परिवर्तन के लिए करता था प्रताड़ित: 'खान' ने 'सैनी' बनकर फेसबुक पर की दोस्ती, शादी के बाद कर डाला सौदा

Thu, 27 Jul 2023 03:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर। Updated Thu, 27 Jul 2023 03:58 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की रहने वाली 28 वर्षीय युवती ने शिकायत पत्र में कहा है कि वर्ष 2017 में कोतवाली क्षेत्र के सेमरा निवासी एक युवक से उसका फेसबुक पर संपर्क हुआ। उसने अपना नाम गोवर्धन सैनी बताया। दोस्ती बढ़ी तो युवक शादी का आग्रह करने लगा।

विज्ञापन
Khan made friendship on Facebook by becoming Saini made a deal after marriage
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

छत्तीसगढ़ की रहने वाली युवती से फेसबुक पर दोस्ती कर कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने तीन साल पहले नाम, जाति और धर्म छुपाकर शादी कर ली। फिर परिजनों के साथ मिलकर उसे धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रताड़ित करने लगा। 20 लाख रुपये दहेज की भी मांग की गई। इतना ही नही, युवक ने जबरन युवती का गर्भपात कराया और उसे बेचने के लिए सौदा भी कर डाला।

विज्ञापन


इस आशय का आरोप पीड़ित युवती ने लगाए हैं। उसका कहना है कि वह घरवालों से छुपकर कोतवाली पहुंची, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इसके बाद वह एडीजी जोन गोरखपुर के पास पहुंची और प्रार्थना पत्र देकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन


एडीजी गोरखपुर के निर्देश पर बुधवार को मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक समेत नौ लोगों पर केस दर्ज किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी के छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: खेल-खेल में कार में बंद हो गया मासूम, शीशों पर अंगुलियों के निशां ने बयां की आखिरी लम्हों की छटपटाहट
 

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की रहने वाली 28 वर्षीय युवती ने शिकायत पत्र में कहा है कि वर्ष 2017 में कोतवाली क्षेत्र के सेमरा निवासी एक युवक से उसका फेसबुक पर संपर्क हुआ। उसने अपना नाम गोवर्धन सैनी बताया। दोस्ती बढ़ी तो युवक शादी का आग्रह करने लगा। घर वालों की रजामंदी से 11 दिसंबर 2020 को दोनों का विवाह छत्तीसगढ़ में संपन्न हुआ।

युवती के मुताबिक, उसके घर वालों ने पांच लाख रुपये नकद, ढाई लाख के गहने और तीन लाख रुपये के घरेलू सामान बतौर दहेज दिया था। शादी के बाद गोवर्धन सैनी उसके साथ किराये के मकान में खलीलाबाद में रहने लगा। शादी के करीब डेढ़ साल बाद एक दिन गोवर्धन सैनी का बैंक का पासबुक उसे मिल गया। उस पर समीर खान पुत्र नुरुलहसन खान पता सेमरा, मगहर जिला संतकबीरनगर अंकित था। तब उसे पता चला कि उसे धोखा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: गोड़धोइया नाला: सस्ती जमीन खरीदकर बनाया मकान, अब टूटने का सताने लगा डर

जब उसने इस बारे में समीर खान (गोवर्धन सैनी) से पूछताछ की तो वह उसे अपने घर ले गया। जहां उसके पिता नुरुलहसन खान व मां सर्वरी बेगम, बहन मोना, भाई साहिल खान ने उसे धर्म परिवर्तन करने तथा नाम परिवर्तन कर सादिया खातून रखने के लिए दबाव डालना शुरू किया। विरोध करने पर उसे मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया।

युवती का आरोप है कि इसके बाद ससुराल वाले उसके पिता और से 20 लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे बेचने के लिए पाकिस्तान के मुबासिर अहमद गौरी नाम के लड़के से सौदा तय कर लिया। युवती ने उसका मोबाइल नंबर पुलिस को दिया है।

इसे भी पढ़ें: फिल्मी अंदाज में मचाया उत्पात: जीप के बोनेट पर बैठकर बकीं गालियां, मना किया तो मार दी गोली

युवती ने बताया कि उसे खरीदने के लिए आजमगढ़ से एक व्यक्ति उसके घर आया था, लेकिन पेट में पांच माह का गर्भ होने की वजह से लौट गया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई और जबरन उसका गर्भपात करा दिया गया।

युवती का आरोप है कि उसके ससुराल वाले गैंग बनाकर युवती को फंसाते हैं। फर्जी फेसबुक आईडी पर गलत नाम-पता अंकित करके अलग-अलग प्रदेश व दूर दराज की लड़कियों को अपने झांसे में फंसा कर शादी करते हैं। इसके बाद उसे बेच देते हैं। प्रभाकर, देवराज, चन्द्रप्रकाश (सीपी) नामक के लोग समीर खान के साथ गैंग के सदस्य के रूप में काम करते हैं।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर विश्वविद्यालय: सिरफोड़वा गैंग ने भी मचाया था उत्पात, बदले में मिली तबाही और गुमनामी

उसने बताया कि समीर भी उसके पीछे कोतवाली पहुंच गया था। समीर के रसूख के कारण कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। मजबूर होकर उसे एडीजी जोन गोरखपुर से मिलकर प्रार्थना पत्र देना पड़ा। एडीजी के निर्देश पर बुधवार को पुलिस ने आरोपी समीर खान, नुरुलहसन, सर्वरी बेगम, मोना, साहिल खान, मुबसिर अहमद गौरीख, प्रभाकर, देवराज, चंद्रप्रकाश सीपी के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम, गर्भपात कराने, उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम आदि के तहत केस दर्ज किया।

कोतवाल सर्वेश राय ने कहा कि मुख्य आरोपी के छोटे भाई साहिल खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीड़िता की मेडिकल जांच और कोर्ट में बयान कराया जा रहा है। शेष आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed