फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Khalilabad won the inaugural match by defeating Ambedkar Nagar team.

Sant Kabir Nagar News: आंबेडकरनगर की टीम को हरा खलीलाबाद ने जीता उद्घाटन मैच

Mon, 09 Dec 2024 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 09 Dec 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Khalilabad won the inaugural match by defeating Ambedkar Nagar team.
- नाथनगर ब्लाॅक के छितही में आजाद कैनवस बाल क्रिकेट टूनामेंट का शुभारंभ
विज्ञापन


धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक के छितही में आजाद कैनवस बाल क्रिकेट टूनामेंट का शुभारंभ रविवार को हुआ। उद्घाटन मैच खलीलाबाद और आंबेडकरनगर की टीम के बीच खेला गया। खलीलाबाद की टीम ने आंबेडकरनगर को हराकर उदघाटन मैच जीत लिया। राष्ट्रगान के बाद प्रतियोगिता शुरू हुई।
नाथनगर ब्लाॅक के छितही में आजाद कैनवस बाल क्रिकेट टूनामेंट के पांचवें सीजन का आगाज हुआ। कृष्णा इलेवन खलीलाबाद और फैशल इलेवन आंबेडकरनगर के बीच टॉस उछाला गया। खलीलाबाद टीम ने टाॅस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने के लिए पिच पर उतरी आंबेडकरनगर की टीम तीन विकेट खोकर 117 रन का स्कोर कर खड़ा कर दिया। पहले पांच ओवर में खिलाड़ी ने बढ़िया प्रदर्शन किया लेकिन इसके बाद रन ग्राफ घट गया। इसके जवाब में उतरी खलीलाबाद इलेवन की टीम मात्र आठ ओवर दो गेंद में ही लक्ष्य को प्राप्त कर उद्घाटन मैच जीत लिया।
विज्ञापन

खलीलाबाद टीम के रवि कुमार 64 रन और अनुराग के 44 रन के शानदार प्रदर्शन के बदौलत जीत दर्ज किया। मुख्य अतिथि नाथनगर के पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश चौबे ने पिच का फीता काटकर खेल का शुभारंभ किया। संचालन मशहूर शायर असद मेहताब और सहबाज खान उर्फ भोलू ने किया। स्कोरर की भूमिका सुहेल अहमद ने निभाया। अंपायर की भूमिका में मो. मुबीन, अब्दुल हई रहे। इस मौके पर प्रधान अलीमुल कदर उर्फ ढिलढिल, वेद प्रकाश पांडेय, असजद हुसैन उर्फ पप्पू, विवेक पांडेय, शहीम, मो सलीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed