{"_id":"640e19a1902b005aba028655","slug":"khalilabad-railway-station-will-be-seen-in-new-look-khalilabad-news-c-7-1-82719-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नए लुक में दिखेगा खलीलाबाद रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नए लुक में दिखेगा खलीलाबाद रेलवे स्टेशन
Sun, 12 Mar 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 12 Mar 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर बदली जा रहा टिन शेड।संवाद
रंग-बिरंगी हुईं ओवरब्रिज की सीढि़या, लग रहे नए शेड
कूड़ा रखने के लिए लगाए गए आकर्षक कूड़ेदान
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के कायाकल्प की तैयारी चल रही है। स्टेशन को नया लुक दिया जा रहा है। ओवरब्रिज की सीढि़यों पर रंग-बिरंगी पेटिंग कर दी गई है। नए शेड का निर्माण भी चल रहा है।
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर पहले यात्री सुविधाओं का टोटा था। एक से दूसरे प्लेटफार्म पर आने-जाने के लिए पूर्व में दो लिफ्ट लगाए गए और कुछ अन्य कार्य हुए, लेकिन यात्रियों को पेयजल की समस्या के साथ ही तमाम दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। यहां लगा डिप्स्ले बोर्ड खराब होने से ट्रेनों की सूचना भी नहीं मिल पा रही है, लेकिन अब यात्रियों की सुविधाओं के प्रति गंभीर प्रयास शुरू किए गए हैं।
रेल मंत्रालय ने खलीलाबाद रेलवे स्टेशन का चयन अटल अमृत भारत योजना में किया गया है। ऐसे में रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की तैयारी चल रही है। प्लेटफार्म पर साफ-सफाई के साथ ही कूड़ेदान लगाए जा रहे हैंं। पुराने हो चुके शेड की जगह नए शेड लगाए जा रहे हैं। स्टेशन परिसर को सीसीटीवी से लैस कर दिया गया है।
विज्ञापन
वाईफाई से जोड़ने, दोनों तरफ प्रवेश द्वार बनाने के साथ ही यात्रियों के बैठने के लिए बेंच की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। दिव्यांगों को प्लेटफार्म पर पहुंचने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए भी कदम उठाए जाने की तैयारी चल रही है। गिट्टी रहित पटरियां तैयार होंगी। स्टेशन अधीक्षक एके गोंड ने बताया कि खलीलाबाद रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। सीढि़यों की पेंटिंग कराई गई है। पुराने शेड के स्थान पर नए शेड लगाए जा रहे हैं। बहुत जल्द स्टेशन की तस्वीर बदली नजर आएगी।