फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   khalilabad railway station will be extension

खलीलाबाद रेलवे स्टेशन का होगा विस्तार

Sat, 14 May 2022 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
khalilabad railway station will be extension
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते एडीआरएम।संवाद - फोटो : KHALILABAD
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन का होगा विस्तार
विज्ञापन

- रेल मंत्रालय की टीम ने खलीलाबाद पहुंचकर किया सर्वे
- मुखलिसपुर रेलवे लाइन पर बनाया जाएगा अंडरपास
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के विस्तार और मुखलिसपुर रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाने के प्रस्ताव को अमल में लाने के लिए शनिवार को रेल मंत्रालय की एक टीम एडीआरएम लखनऊ मंडल संजय यादव के नेतृत्व में खलीलाबाद पहुंची। इस दौरान टीम ने मुखलिसपुर ओवरब्रिज के नीचे बंद पड़े रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास स्थल के साथ ही खलीलाबाद व मगहर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। जल्द ही इसकी रिपोर्ट रेल मंत्रालय को भेजने की बात कही।
टीम में शामिल एडीआरएम संजय यादव, एडीईएम गोरखपुर डिविजन राजेंद्र सिंह व विनीत कुमार सहित अन्य अधिकारियों के साथ सांसद प्रवीण कुमार निषाद व सदर विधायक अंकुर राज तिवारी आदि ने खलीलाबाद स्थित मुखलिसपुर ओवरब्रिज के नीचे बंद पड़े रेलवे क्रासिंग का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के विस्तार के लिए उत्तरी छोर का निरीक्षण किया। एडीआरएम संजय यादव ने बताया कि सांसद ने खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के विस्तार व मुखलिसपुर रोड पर अंडरपास बनाने के लिए रेलमंत्री को प्रस्ताव दिया है। इसी सिलसिले में स्थल देखा गया है। जल्द ही रिपोर्ट रेल मंत्रालय की सौंपी जाएगी। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेेशन खलीलाबाद लगे वाटर वेडिंग मशीन का कांट्रैक्ट समाप्त हो गया है, जल्द ही नया कांटैक्ट हो जाएगा। इसके साथ ही टिकट वेडिंग मशीन को चालू कराने के निर्देश दिए गए हैं। डिप्स्ले बोर्ड को भी ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसी प्रकार मगहर रेलवे स्टेशन पर भी पेयजल आदि की व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह, नगर उपाध्यक्ष सुधांशु सिंह, हिमांशू राय, अंडरपास मोर्चा के विजय नारायण, विजय बहादुर, आलोक श्रीवास्तव, गौरव अग्रहरि, अश्विनी गुप्ता, महेश कुमार जायसवाल, राकेश जायसवाल, केशव आडवाणी, राम शंकर जायसवाल, प्रदीप चटर्जी, आदर्श शुक्ला, अभिषेक राय, अजय वर्मा, गणेश कसौधन,अनूप वर्मा, आशीष गुप्ता, कौशल किशोर जायसवाल, रूपेश वर्मा, दिनेश मद्धेशिया, राज कपूर वर्मा, पंकज कसेरा, सोनू पोद्दार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडरपास बनने से दूर होगी व्यापारियों की समस्याएं
व्यापारी सर्वदानंद पांडेय, प्रदीप चटर्जी, बैजनाथ जायसवाल, अयोध्याय, सतीश चंद, मूलचंद मौर्या, विजय प्रताप ने एडीआरएम संजय यादव से बातचीत की। व्यापारियों ने बताया अंडरपास नहीं होने से रेलवे लाइन के उत्तर और दक्षिण दिशा में जो दुकानें हैं, उनका हाल खराब है। आवागमन का रास्ता नहीं होने से व्यापारियों का कारोबार चौपट हो गया है। अंडरपास बन जाने से इनकी समस्याएं समाप्त हो जाएगी। एडीएमआर ने कहा कि सांसद ने पहल की है। पूरी उम्मीद है कि अंडरपास बन जाएगा और लोगों की समस्याएं भी दूर होगी।

एडीआरएम ने यात्री सुविधाओं को लिया जायजा
मगहर। सांसद प्रवीण कुमार निषाद के साथ रेलवे के एडीआरएम संजय यादव शनिवार को मगहर रेलवे स्टेशन पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। स्टेशन पर पेयजल के लिए वाटर कूलर की व्यवस्था करने के लिए स्टेशन मास्टर को निर्देशित किया। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश वर्मा उर्फ गुड्डू वर्मा ने स्टेशन से पश्चिम स्थित रेलवे पुलिया की सफाई के साथ ही इंटरसिटी ट्रेन के ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed