फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Khalilabad, Dhanghata and Khajni MLAs successful in winning booths

Sant Kabir Nagar News: खलीलाबाद, धनघटा और खजनी विधायक बूथ जिताने में सफल

Wed, 05 Jun 2024 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 05 Jun 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Khalilabad, Dhanghata and Khajni MLAs successful in winning booths
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव में भाजपा के तीन दिग्गज अपना बूथ जिताने में सफल हुए हैं जबकि एक दिग्गज को पार्टी के पक्ष में मतदान कराने में मशक्कत करनी पड़ी है। इस बूथ पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की मतगणना चार जून को समाप्त हो गई। इंडिया गठबंधन से सपा प्रत्याशी लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने अपने निकटतक प्रतिद्धंदी भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद को 92172 मतों से पराजित किया है। भाजपा को लोकसभा में शामिल पांच विधान सभा में चार विधान सभाओं में करारी हार मिली है। देखा जाए तो खलीलाबाद सदर के विधायक अंकुर राज तिवारी के बूथ संख्या 231 धर्मपुरा में भाजपा को 284, सपा को 66 और बसपा को 90 मत मिला है।
विज्ञापन

यहां भाजपा को शानदार जीत मिली है। इसी तरह से धनघटा विधायक गणेश चंद चौहान के बूथ संख्या 394 पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज पर भाजपा को 205 मत, सपा को 166 मत और बसपा को एक मत मिला है। जबकि खजनी के विधायक श्रीराम चौहान के बूथ संख्या 399 पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज पर भाजपा को 381 मत, सपा को 81 मत और बसपा को 11 मत मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी के बूथ संख्या 102 करमाकलां पर भाजपा को 305, सपा को 353 और बसपा को 70 मत मिला है। यहां पर सपा 48 मतों से जीत दर्ज की है। कुल मिलाकर जिले के चारों दिग्गजों में तीन दिग्गज अपना बूथ जिताने में सफल रहे जबकि एक दिक्कत बूथ बचाने में फेल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed