फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Khalilabad city's scope will increase, face will change

Sant Kabir Nagar News: खलीलाबाद शहर का बढ़ा दायरा, बदलेगी सूरत

Mon, 12 Feb 2024 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 12 Feb 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Khalilabad city's scope will increase, face will change
- बस रहीं नई कालोनियां, 50 हजार बढ़ गई आबादी
विज्ञापन

- शापिंग माॅल खुले, पार्क व ओपेन जिम भी तैयार
- मॉडल शहर बनाने की मुहिम तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद का दायरा बढ़ गया है, पिछले छह सालों में करीब 50 हजार की आबादी बढ़ गई है। कई जगह शाॅपिंग मॉल व बड़े-बडे भवन बन गए हैं। केबी साडा की मंजूरी मिलने के बाद शहर को मॉडल शहर बनाने की मुहिम तेज हो गई है। जहां शहर का दायरा डेढ़ किलोमीटर था, वहीं दायरा बढ़कर छह किलोमीटर हो गया है।
धनघटा मार्ग पर केरमुआ चौराहा तो मेंहदावल मार्ग पर बड़गो तक शहर में आ गया है। साथ ही अक्तूबर 2020 को पालिका क्षेत्र के सीमा विस्तार के बाद करीब 50 हजार की आबादी शहरी हो गई है। इन क्षेत्रों के खेतों में भी मकान दिखने लगे हैं। शहर में शाॅपिंग माॅल, होटल, रेस्टारेंट भी खुल गए हैं। बीएसए कार्यालय के पास पार्क और शुगर मिल रोड पर ओपेन जिम भी बन गया है। वहीं सेफ सिटी के तहत मेंहदावल बाईपास चौराहे का विस्तार और सुंदरीकरण की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाने हैं। इस बीच शासन ने कबीरा-बखिरा विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण को मंजूरी दे दी है। इससे महानगरों की तर्ज पर शहर को विकसित करने के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। समय माता पोखरे के सुंदरीकरण का कार्य भी चल रहा है। शहर के निवासी गोलू वर्मा, दिलीप कुमार ने कहा कि शहर की सूरत बदलने लगी है, यह शहरवासियों के लिए सुखद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कराए जा रहे हैं। कबिरा-बखिरा विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण की मंजूरी मिलने से विकास की गति और तेज होगी।
- महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article