फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Khalilabad-Bansi Railway Line: Hurdles ended...Land acquisition process started

खलीलाबाद-बांसी रेलवे लाइन : अड़चनें खत्म... भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू

Sat, 19 Oct 2024 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 19 Oct 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Khalilabad-Bansi Railway Line: Hurdles ended...Land acquisition process started
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर शुक्रवार को एडीएम जयप्रकाश की अध्यक्षता में खलीलाबाद-बांसी रेल परियोजना के प्रगति की समीक्षा की गई। बताया गया कि रेल परियोजना के लिए पांच गांवों में भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एडीएम ने बताया कि अभिलेख क्रय निकाय को सौंपे गए हैं।
ग्राम लोरिकबारी, तरकुलवा, कड़सरी, हारापट्टी, व मड़या के 56 किसानों के मुआवजे की धनराशि को उनके खाते में भेज दी गई है। शेष किसानों के अभिलेख मिलते ही मुआवजे की धनराशि उनके खाते में भेज दी जाएगी। विवादित या किसी न्यायालय के अधीन मुकदमा होने के निर्णय के बाद उनके खाते में धनराशि भेजी जाएगी। धनराशि सुरक्षित कर ली गई है।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि अधिग्रहण प्रभावित तहसील खलीलाबाद के ग्राम तरकुलवा, हारापट्टी, कडसरी, लोरिकबारी, बढया बाबू, अतरी, समदा, मखदूमपुर, भगवानपुर, नाजिर जोत, बरहटा, भिरवा, भूअर, बारीगांव, चिठ्ठापार, देवकली, नाउडाड़, जीनखाल और तहसील मेंहदावल के ग्राम अमथरी, कुरमहा, सिधौना, लंगडाबर, बधिनी, रेशमपुर, घोरकटा, परसवनिया, धोबहा, के प्रभावित भूमि का अंश निर्धारण का पूरा विवरण पांच नवंबर 2024 तक उपलब्ध कराने के लिए एसडीएम खलीलाबाद व मेंहदावल को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम ने संबंधित किसानों से अपील किया है कि जिस दिन फार्म सीसी कलेक्शन के लिए तहसील स्तर पर कैंप का आयोजन हो उस दिन अभिलेखों के साथ उपस्थित हो। भूमि अध्याप्ति कार्यालय द्वारा अभिलेख एकत्र किया जाएगा।
इस दौरान एसडीएम खलीलाबाद शैलेश कुमार दुबे, एसडीएम मेंहदावल उत्कर्ष श्रीवास्तव सहित रेलवे के अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed