फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Khalilabad: After looting till the 18th phase, 'feeding' lotus

खलीलाबाद : 18वें चरण तक पिछड़ने के बाद ‘खिला’ कमल

Sat, 11 Mar 2017 11:33 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Sat, 11 Mar 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Khalilabad: After looting till the 18th phase, 'feeding' lotus
खलीलाबाद सीट ः विजयी प्रत्याशी दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे आरओ से जीत का प्रमाण पत्र लेते हुए। - फोटो : अमर उजाला
जिले की तीनों सीटों पर सीटों भाजपा ने जीत दर्ज की, लेकिन सर्वाधिक दिलचस्प मुकाबला खलीलाबाद सीट पर देखने को मिला। इस सीट पर 18 वें चरण तक भाजपा प्रत्याशी दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे पिछड़ते नजर आए। 19 वें चरण में उन्हें मामूली बढ़त मिली तो उसके बाद भाजपा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। भाजपा प्रत्याशी ने अंतिम चरण की मतगणना के बाद 16037 मतों की जीत हासिल की। इस सीट पर भाजपा को 15 साल बाद जीत हासिल हुई।
विज्ञापन


खलीलाबाद विधान सभा की मतगणना के प्रथम चरण में पीस पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर मो. अय्यूब ने बढ़त बनाई, उसकी यह बढ़त 18वें चरण तक बनी रही। इस चरण तक पीस पार्टी 28837 मत पाकर पहले स्थान पर रही, जबकि बसपा के मशहूर आलम चौधरी 29050 मत और भाजपा प्रत्याशी को 28765 मत मिले थे। उस समय भाजपा कार्यकर्ताओं में मायूसी थी, लेकिन 19वें चरण में भाजपा प्रत्याशी दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने न सिर्फ बढ़त बनानी शुरू की बल्कि आखिरी चरण तक निर्णायक बढ़त बनाए रखीं। कुल 35 चरण की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कुल 72061 मत हासिल किया। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के मशहूर आलम चौधरी को 56024 मत मिले।
विज्ञापन


इस प्रकार भाजपा प्रत्याशी ने 16,037 मतों से हराकर कमल खिलाया। पीस पार्टी के डॉ. मो. अय्यूब को 42041 मत मिला, जबकि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जावेद अहमद मात्र 28274 मत ही प्राप्त कर सके। वैसे भाजपा ने खलीलाबाद विधान सभा सीट पर 2002 मेें जीत हासिल की थी, उस समय भाजपा के द्वारिका प्रसाद ने सपा के राम लखन को हराया था।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed