फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Khajni MLA seeks budget from CM for the construction of Baba Baijunath Temple.

Sant Kabir Nagar News: खजनी विधायक ने सीएम से बाबा बैजूनाथ मंदिर निर्माण के लिए मांगा बजट

Thu, 23 Jul 2026 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Khajni MLA seeks budget from CM for the construction of Baba Baijunath Temple.
लोहरैया। बसवारी गांव स्थित बाबा बैजूनाथधाम के पुनर्निर्माण और बाबा बैजूनाथ कॉरिडोर के निर्माण को लेकर बृहस्पतिवार को खजनी विधायक श्रीराम चौहान ने गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मंदिर निर्माण के लिए आवश्यक बजट उपलब्ध कराने की मांग की। इस दौरान बाबा बैजूनाथ सेवा न्यास ट्रस्ट के महामंत्री जितेंद्र राय ने भी मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

विधायक श्रीराम चौहान ने मुख्यमंत्री को दिए अपने पत्र में कहा कि बाबा बैजूनाथ धाम पूर्वांचल की आस्था का प्रमुख केंद्र है। हाल ही में मंदिर ध्वस्त होने के बाद लाखों श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। ऐसे में मंदिर का शीघ्र पुनर्निर्माण कराए जाने के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

ट्रस्ट के महामंत्री जितेंद्र राय ने मुख्यमंत्री से बाबा बैजूनाथ कॉरिडोर विकसित करने और मंदिर का भव्य एवं सुरक्षित पुनर्निर्माण कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed