फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Khajani saved BJP's shame, failed in four assembly constituencies

Sant Kabir Nagar News: खजनी ने बचाई भाजपा की लाज, चार विधान सभा क्षेत्र में रही फेल

Wed, 05 Jun 2024 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 05 Jun 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Khajani saved BJP's shame, failed in four assembly constituencies
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव में इस बार भाजपा सिर्फ खजनी विधानसभा में ही लीड कर पाई। जबकि गढ़ माने जाने वाले खलीलाबाद और मेंहदावल में वह लगभग 66 हजार से अधिक मतों से पीछे रही। यही हाल धनघटा और आलापुर का रहा, जहां पर भी भाजपा प्रत्याशी गठबंधन के प्रत्याशी से काफी पीछे रहे।
विज्ञापन

संतकबीर लोकसभा क्षेत्र के पांच विधानसभा में चार पर साइकिल सरपट दौड़ी। वही भाजपा प्रत्याशी सिर्फ खजनी विधानसभा में सपा प्रत्याशी से लगभग 10 हजार मतों से आगे रहे। आलापुर विधान सभा में भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद को 69,668 मत मिले। जबकि सपा प्रत्याशी पप्पू निषाद को 91,265 वोट प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

इस विधान सभा में सपा प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशी से 21,988 मतों से पीछे हो गए। मेंहदावल विधान सभा में गठबंधन प्रत्याशी को 1,11,914 मत प्राप्त हुआ। जबकि भाजपा यहां पर 98,194 मत ही पा सकी। यहां पर भी सपा प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को 13,720 मतों से पीछे कर दिया। इसी तरह खलीलाबाद विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी को 77,180 वोट मिले। जबकि सपा प्रत्याशी को 1,29,787 मत प्राप्त हुए। इस विधानसभा में सपा प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को 52,607 मत से करारी शिकस्त मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनघटा विधान सभा में सपा प्रत्याशी को 94,016 मत और भाजपा प्रत्याशी को 79,788 वोट मिले। यहां पर भी दोनों के बीच 14,228 मतों का अंतर बना रहा। सिर्फ खजनी विधानसभा क्षेत्र ऐसा रहा जहां पर भाजपा प्रत्याशी 80,781 मत और सपा प्रत्याशी 70,206 वोट पाए। यहां पर भाजपा प्रत्याशी ने काफी जद्दोजहद के बाद 10,575 मत से बढ़त बनाया। सिर्फ मेंहदावल और खलीलाबाद विधान सभा में ही भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद गठबंधन के प्रत्याशी पप्पू निषाद से 66,327 मत के भारी अंतर से पिछड़ गए। जिससे उन्हें करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा और वह निषाद पार्टी की साख को बनाए रखने में नाकामयाब हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed