{"_id":"671e7a56281f843a6004b5c5","slug":"khairhwa-harpur-road-turns-into-a-pit-problems-for-pedestrians-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-122910-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खैरहवा- हरपुर मार्ग गड्ढे में तब्दील, राहगीरों को परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खैरहवा- हरपुर मार्ग गड्ढे में तब्दील, राहगीरों को परेशानी
Sun, 27 Oct 2024 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 27 Oct 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
- मेंहदावल क्षेत्र में सड़कें खस्ताहाल
मेंहदावल। क्षेत्र में स्थित प्रमुख सड़क बदहाली के कगार पर पहुंच गया है। गड्ढों में तब्दील खैरहवा-हरपुर सड़क पर लोग यात्रा करने को विवस हैं। कई बार घटनाएं भी घटित हो चुकी हैं लेकिन सड़क को गड्ढा मुक्त कर पाने में जिम्मेदार विभाग फेल नजर आ रहा है।
खैरहवा मधईपुर होते हुए हरपुर होकर घूरापाली मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली या सड़क गड्ढों में तब्दील हो गया है। दो से तीन फीट गहरे गड्ढे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं दूसरी तरफ प्रदेश सरकार ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया है, लेकिन यह आदेश मेंहदावल क्षेत्र में फेल नजर आ रहा है। इस सड़क से प्रतिदिन सिगरहट, खैरहवा, मधईपुर, मेहावर, हरपुर बरईपचर, पचनेऊरी, छपिया अंगद ढोढ सुमित कई गांव के लोग इस मार्ग से मेंहदावल तहसील मुख्यालय तक आते जाते हैं। लेकिन गड्ढों में तब्दील इस सड़क पर वर्तमान समय में लोग आवागमन करने से कतरा रहे है जिसका मुख्य कारण यही है कि यह सड़क वर्तमान समय में बदहाल तथा खस्ता हाल है। क्षेत्र के इंद्रसेन सिंह, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र बहादुर सिंह, तारकेश्वर यादव, रामचंद्र यादव, वीर बहादुर निषाद, शंभू यादव, आदित्य शुक्ला आदि लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत इस सड़क का निर्माण हुआ था जब यह सड़क बनी थी तो दर्जनों गांव के लोग इस सड़क से यात्रा कर मेंहदावल आते जाते थे, लेकिन वर्तमान समय में सड़क की स्थिति काफी खराब है। लोगों ने डीएम से सड़क के मरम्मत की मांग की है।