फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   khaad kee dukaanon par kamiyaan milane par notis jaaree

खाद की दुकानों पर कमियां मिलने पर नोटिस जारी

Mon, 31 Oct 2022 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
khaad kee dukaanon par kamiyaan milane par notis jaaree
धनघटा क्षेत्र में खाद की दुकान की जांच करते अधिकारी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
खाद की दुकानों पर कमियां मिलने पर नोटिस जारी
विज्ञापन

रेट बोर्ड, स्टॉक बोर्ड का नहीं मिला प्रदर्शन
संतकबीरनगर। डीएम प्रेम रंजन सिंह के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने सोमवार को मुखलिसपुर क्षेत्र में आईएफडीसी मुखलिसपुर, गुप्ता खाद भंडार एवं इम्तियाज अली खाद भंडार का निरीक्षण किया। गुप्ता खाद भंडार एवं इम्तियाज अली खाद भंडार से सिंगल सुपर फास्फेट उर्वरक का एक-एक नमूना संग्रहित किया। जांच में कमियां मिलने पर नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि इम्तियाज अली खाद भंडार की ओर से रेट बोर्ड एवं स्टॉक बोर्ड का प्रदर्शन नहीं किया गया था। पीओएस मशीन एवं मौके पर उपलब्ध उर्वरक स्टॉक में अंतर पाया गया। विक्रेता को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया एवं बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई है।
विज्ञापन

गुप्ता खाद भंडार की ओर से रेट बोर्ड, स्टॉक बोर्ड को दर्शनीय स्थान पर प्रदर्शित नहीं करने के कारण चेतावनी पत्र निर्गत करते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने जनपद के समस्त उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि किसानों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक बिक्री करें। पीओएस मशीन से कटी रसीद अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed