फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Kejriwal will go to jail again after elections: Pankaj

चुनाव के बाद फिर जेल जाएंगे केजरीवाल: पंकज

Sat, 18 May 2024 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 18 May 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal will go to jail again after elections: Pankaj
संतकबीरनगर। जिले के सदर विधान सभा क्षेत्र के मनियरा स्थित रिजॉर्ट में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राहुल गांधी को जहां चाइना द्वारा पोषित बताया वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर कहा कि चुनाव बाद केजरीवाल फिर से जेल में जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने पिछले 10 सालों में सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर कार्य करते हुए पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों के साथ सर्व समाज के उत्थान के लिए कार्य किया। बिना भेदभाव किए सभी को पक्का मकान दिया गया। रसोई गैस, शौचालय की सुविधा सहित तमाम कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि रूस यूक्रेन युद्ध के दौरान वहां पर फंसे 24 हजार छात्र छात्राओं की सकुशल वापसी कराई। काशी कारीडोर के साथ सदियों पुराने मसले को हल करते हुए भगवान राम लला का मंदिर बनाकर सरकार ने ये संदेश दिया कि देश के विकास के साथ इसकी आस्था और परंपरा को भाजपा ही जिंदा रख सकती है।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव,बस्ती के जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, कौशल चौधरी, विधायक श्रीराम चौहान, विधायक धनघटा गणेश चौहान, विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी, शहर चेयरमैन जगत जायसवाल, मुमताज अहमद, नित्यानंद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed