फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   kavi gosti in khalilabad public school

बेवफा वह रहा जिदंगी भर मगर...

Sun, 30 Jan 2022 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
kavi gosti in khalilabad public school
खलीलाबाद पब्लिक स्कूल में आयोजित जन साहित्यक मंच के काव्य गोष्ठी में काव्य पाठ करते कवि।संवाद - फोटो : KHALILABAD
बेवफा वह रहा जिदंगी भर मगर...
विज्ञापन

- जन साहित्यिक मंच की ओर से कवि गोष्ठी का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जन साहित्यिक मंच की ओर से रविवार को खलीलाबाद पब्लिक स्कूल में कवि गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें कवियों ने अपनी-अपनी रचनाओं को प्रस्तुत किया।

कवि विजय कुमार अजीज ने बेवफा वह रहा जिदंगी भर मगर, जब लगी ठोकरे बावफा हो गया सुनाकर खूब वाहवाही बटोरी। सरदार हरिभजन सिंह भजन ने न हिंदू चाहिए न मुसलमान चाहिए, सबसे करे जो प्यार वो इंसान चाहिए, सुनाकर सामाजिक एकता की कामना की। राधेश्याम मिश्र श्याम ने गांधी जी की पुण्यतिथि पर उनको याद करें, उनके कर्मों पर आओ हम सब संवाद करें। रचनाकार पवन सबा ने तू मिस्ले चांद मेरी आंखों में उतर आए, जिधर भी देखू उधर तू ही तू नजर आए। युवा कवि शिवा पांडेय ने जो प्राप्त है वही पर्याप्त है, वही सुखी है जिसे यह ज्ञात है सुनाया। महमूद खान ने एक दिन एक साल लगता है, जाने कैसा ये हाल लगता है सुनाया। नरसिंह नाराया कमल ने गांधी जी खुद देखिए आज देश का हाल, सत्य अहिंसा रो रहा चलता रोज बवाल सुनाया। हामिद खलीलाबादी ने जाना पहचाना सा लगता है मुझे उसका दयार उसकी हर राह गुजर मुझको चली लगती है सुनाया। कवि श्याम कार्तिकेय ने कैसे करू मै स्वयं को सोच रहा है पेट, मुख को जब भाने लगे गुटखा और सिगरेट सुनाकर खान पान सही रखने की सलाह दी। इस दौरान शरद भटनागर, विजय कुमार समेत अन्य कवि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed