फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Kamalavati remained mute teenager helpful

गूंगी किशोरी की कमलावती बनी मददगार

Wed, 25 May 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Wed, 25 May 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Kamalavati remained mute teenager helpful
गूंगी किशोरी की कमलावती बनी मददगार। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 कपड़ा खरीदने की जिद पर अड़ी गूंगी किशोरी की मांग जब घर वालों ने पूरी नहीं की और उल्टे डॉट फटकार दिया तो नाराज होकर वहे घर से सोमवार की दोपहर में निकल गई। कसैला गांव में भटकती किशोरी को वहीं की रहने वाली कमलावती ने छांव दी। गूंगी किशोरी की सुरक्षा के साथ भोजन कराई और सोने की व्यवस्था की। मंगलवार को पुलिस सूचना पर वहां पहुंची और किशोरी को कोतवाली लाई। बाद में उसके परिजनों को बुला कर सौंप दिया।  
विज्ञापन

कोतवाल शमेशर बहादुर सिंह ने बताया कि उमरी खुर्द गांव की रहने वाली 16 वर्षीय कुसुम पुत्री रामानंद बचपन से गूंगी है। वह अपने घर वालों से कपड़ा खरीदने की मांग की और परिजनों ने जब मांग पूरी न करके डॉट दिया तो वह घर से निकल गई। कसैला गांव की रहने वाली कमलावती पत्नी श्यामसुंदर की नजर गूंगी किशोरी पर पड़ी तो रात में उसे न सिर्फ सुरक्षा दी,वरन घर की बेटी की तरह उसे भोजन कराने के बाद सोने का इंतजाम किया। 100 नंबर पर सूचना मिली तो रात में ही  वहां एसआई अनीता यादव को मौक पर भेजा गया। सुबह फिर कमलावती साथ में लेकर गूंगी किशोरी को पुलिस के साथ कोतवाली आई। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस वैसे बेहद सतर्क है, लेकिन कमलावती ने जो काम किया वह वाकई तारीफे काबिल है। आगे बताया कि किशोरी के भाई ओंकार सूचना पर कोतवाली आए और उन्हें किशोरी को सुपुर्द कर दिया गया। भाई को हिदायत दी गई कि किशोरी का परिवार के लोग पूरा ख्याल रखे,ताकि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति फिर न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed