फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   kamala first in cooking

Sant Kabir Nagar News: रसोइया पाक कला प्रतियोगिता में कमला अव्वल

Sat, 20 Jan 2024 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 20 Jan 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
kamala first in cooking
जूनियर हाई स्कूल में रसोईया पाक कला प्रतियोगिता में बिजयी प्रतिभागियो को डायट प्रचार्य धीरेंद्र
फोटो है
विज्ञापन

भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता छह मानकों पर हुआ चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूलों की जनपद स्तरीय रसोइया पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में हुआ। इसमें जिले के नौ ब्लॉकों की 29 रसोइया शामिल हुईं। इसमें कमला प्रथम, मंजू द्वितीय और शीला तीसरे पर रहीं। इन रसाेइयों को उप शिक्षा निदेशक व डाॅयट प्राचार्य धीरेंद्र त्रिपाठी ने पुरस्कृत किया। मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने रसोइयों का उत्साहवर्धन करने के लिए ब्लॉक और जनपद स्तर पर पाक कला प्रतियोगिता कराने के निर्देश दिए थे। इसके क्रम में ब्लॉक से तीन रसोइया चयनित हुई थीं। इन रसोइयों की जनपद स्तर पर शुक्रवार को पाक कला प्रतियोगिता हुई। रसोइयाें का तीन-तीन का ग्रुप बनाया गया था। डीएम के निर्देश पर निर्णायक समिति का गठन किया गया था। इसमे डॉयट प्राचार्य धीरेंद्र त्रिपाठी, वित्त लेखाधिकारी बेसिक अभिनव सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार और सीएचसी खलीलाबाद एक चिकित्सक शामिल हुई। निर्णायक समिति ने रसोइयों का भोजन चखा और सवाल किए।

डीसी एमडीएम धीरेंद्र प्रताप चंद ने बताया कि अंकों के आधार पर रसोइया कमला को प्रथम स्थान मिला। उन्हें 3500 रुपये से पुरस्कृत किया गया। मंजू को द्वितीय स्थान मिलने पर 2500 रुपये और शीला को तीसरा स्थान मिलने पर 1500 रुपये मिले। यह रकम रसोइयों के खाते में भेजी जाएगा। अन्य रसोइयों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही प्रमाणपत्र और शील्ड दिया गया। सभी रसोइयों को सबसे पहले मात्रा के अनुसार तहरी बनाने की सामग्री दी गई थी। इसमें तीन लोगों की तहरी निर्णायक मंडल को पसंद आई।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला व्यायाम शिक्षक इंद्रेश पांडेय, प्रधानाध्यापिका इंदु यादव, पीपी दूबे, अरविंद चौधरी, विजय लक्ष्मी, मनौव्वर, अनिल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed