फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Kalyan Mandapam: The plan remains confined to paper only

कल्याण मंडपम् : कागजों में ही सिमटी रह गई योजना

Mon, 29 Sep 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 29 Sep 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Kalyan Mandapam: The plan remains confined to paper only
कल्याण मंडफम की फोटो
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय के बरई टोला में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत कल्याण मंडपम् का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए पालिका प्रशासन के प्रस्ताव पर शासन ने मंजूरी प्रदान की है।
विज्ञापन

इस योजना पर 5.54 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है, लेकिन स्वीकृति के करीब चार माह बीत जाने के बाद भी अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। जिसके कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। शहर में लोगाें को विवाह व सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए अभी होटलों और मैरिज हाल पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मैरिज हाल व होटल बुक करने में लोगों काे बड़ी रकम खर्च करनी पड़ती है, जो गरीब तबके के लिए परेशानी की सबब है। इस समस्या को दूर करने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने शहर के बरई टोला में कल्याण मंडपम् निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था, जिसकी स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को उम्मीद थी कि इसके निर्माण से विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए नियत शुल्क जमा कर आसानी से बुक कराया जा सकता है, लेकिन निर्माण शुरू न होने से लोगों को निराश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed