फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   kaidi will find kmowledge of law

लीगल एंड क्लीनिक खुलने से बंदियों को मिलेगी कानून की जानकारी : जिला जज

Fri, 11 Mar 2022 10:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 10:34 PM IST
विज्ञापन
kaidi will find kmowledge of law
लीगल एंड क्लीनिक खुलने से बंदियों को मिलेगी कानून की जानकारी : जिला जज
विज्ञापन

- जिला जेल में हुआ उद्घाटन
- जिला जज ने जेल परिसर में पौधरोपण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से कैदियों को विधिक सहायता देने के लिए शुक्रवार को जिला जेल में लीगल एंड क्लीनिक का उद्घाटन जिला जज लक्ष्मीकांत शुक्ल ने किया। कार्यक्रम में कैदियों को क्लीनिक पर होने वाले कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही परिसर में पौधरोपण भी किया गया।

जिला जज लक्ष्मीकांत शुक्ल ने कहा कि जिला जेल में लीगल एंड क्लीनिक खुलने से बंदियों को राहत मिलेगी। उन्हें विधिक सहायता इस क्लीनिक के जरिए मिलेगी। उन्होंने जेल में निरुद्ध बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से उपलब्ध कराए जाने वाली सहायताओं के अतिरिक्त बंदियों के स्वास्थ्य, खानपान एवं शासन के जरिए प्रदत्त सुविधाओं को दिए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लीगल एंड क्लीनिक जिले में तहसील एवं मुख्यालय स्तर पर आमजन के लिए खोला जाएगा। जहां उन्हें विभिन्न प्रकार के कानूनों की जानकारी और सहायता मिल सके। कार्यक्रम में जिला जज ने कारागार के पराविधिक स्वयंसेवक बंदी अमरजीत सिंह एवं रिंकू चौहान से लीगल एंड क्लीनिक पर होने वाले कार्यों के संबंध में जानकारी हासिल की। साथ ही जिला जज ने जिला जेल के परिसर में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर अतिरिक्त अपर जिला जज दिनेश प्रताप सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिखा रानी जायसवाल, जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव हरिकेश कुमार, जेल अधीक्षक जीआर वर्मा, उपकारापाल नयन कमल सिंह, फार्मासिस्ट डीपी सिंह, जेल वार्डर सिद्धार्थ सिंह, प्राधिकरण से राम भवन चौधरी और जय शंकर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed