फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Kabirnagari danced to Jogi Ray of Kailash...

Sant Kabir Nagar News: कैलाश के जोगी रे...पर झूम उठी कबीरनगरी

Wed, 31 Jan 2024 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 31 Jan 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Kabirnagari danced to Jogi Ray of Kailash...
कबीर मगहर महोत्सव :बॉलीवुड गायक कैलाश खेर ने सुरों का बिखेरा जादू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कबीर मगहर महोत्सव के तीसरे दिन मंगलवार की रात गायक कैलाश खेर के गीतों पर लोग झूमने पर मजबूर हो गए। उनके पंजाबी गीत जोगी रे पर लोगों ने खूब तालिया बजाई। कार्यक्रम के दौरान कैलाश खेर मंच पर पहुंचे तो तालियों की गड़गड़ाहट से उनका लोगों ने स्वागत किया। उन्होंने ‘मैं तो तेरे प्यार में दीवाना हो गया’ गीत जब गाना शुरु किया तो झूमने लगे।
इसके बाद ‘अल्लाह के बंदे, एरी सखी मंगल गाओ री, पिया घर आएंगे और दौलत शोहरत क्या करनी गीत गाकर मंच लूट लिया। इसके बाद ‘तौबा तौबा तेरी सूरत’ गाते हुए युवाओं से डांस की अपील की। वहीं, तेरे नाल इश्क यूं ही चला चल चांद सिफारिश, बम लहरी, कौन है वो, रंगदीनी गीत गाकर लोगों को खूब नचाया।
विज्ञापन

इसके बाद जय जयकारा, शिव शंभू सरीखे एक से बढ़कर एक गीतों से अपनी आवाज का जादू बिखेरा। इस दौरान प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, महंत विचार दास, सांसद प्रवीण निषाद,विधायक गणेश चौहान, विधायक अनिल त्रिपाठी, कमिश्नर अखिलेश सिंह, डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एसपी सत्यजीत गुप्त, एडीएम जय प्रकाश समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कबीर को जिया और कबीर को जाने हम लोग
संतकबीरनगर। कबीर मगहर महोत्सव में पहुंचे गायक कैलाश खेल सबसे पहले कबीर समाधि और मजार का दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने चादर चढ़ाई। उन्होंने कहाकि कबीर को जिया और कबीर को जाने हम लोग। गीत गाते है लेकिन कबीर को नही गाते है। कबीर को समझने की जरूरत है। आज कबीर की वाणी जग-जग में विख्यात है। इस धरती पर आकर जीवन धन्य हो गया।
00000000000000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed