फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Kabir's gathering ready for Kabir's town today

कबीर की नगरी सजकर तैयार, आज कवियों का जमावड़ा

Fri, 11 Jan 2019 11:57 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 11 Jan 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Kabir's gathering ready for Kabir's town today
कबीर की नगरी सजकर तैयार, आज कवियों का जमावड़ा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
संतकबीरनगर। संत कबीर की निर्वाण स्थली मगहर के कबीरचौरा परिसर में सात दिनों तक महोत्सव होगा। तीन वर्ष बाद होने जा रहे इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन के साथ स्थानीय लोग भी जुटे हैं। तैयारियों नगर पंचायत की तरफ से सफाई, पेयजल, प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है। शनिवार की दोपहर 12 बजे महोत्सव का शुभारंभ कमिश्नर अनिल सागर करेंगे।


डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि महोत्सव के सभी कार्यक्रम तय कर लिए गए हैं। सीडीओ की अगुवाई में सांस्कृतिक समिति ने रात में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर कलाकारों का नाम फाइनल कर लिया है। सुरक्षा के लिए परिसर में ही अस्थाई पुलिस चौकी स्थापित की गई है। सीओ रमेश कुमार और कोतवाल प्रदीप सिंह ने सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। कोतवाल ने बताया कि मेले में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम स्थल पर भीड़ से निपटने के लिए रुट डायवर्जन किया गया है। टीएसआई राजेंद्र प्रसाद अपनी टीम साथ यातायात व्यवस्था व्यवस्थित बनाएंगे। महोत्सव स्थल तक केवल पास वाले वाहन ही जाएंगे। ऐसे वाहनों के लिए अलग से पार्किंग की व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed