फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Kabir Maghar Festival: Instructions issued for the formation of all committees; the festival will be grand.

कबीर मगहर महोत्सव: सभी समितियों के गठन का निर्देश, भव्य होगा महोत्सव

Thu, 18 Dec 2025 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Kabir Maghar Festival: Instructions issued for the formation of all committees; the festival will be grand.
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को कबीर मगहर महोत्सव-2026 के आयोजन के संबंध में समिति के सदस्यों एवं विभागीय अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें महोत्सव समिति के सदस्यों के साथ सभी आवश्यक बिंदुओं पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया और महोत्सव का शुभारंभ एवं अवधि आदि के संबंध में समिति के सदस्यों व संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की गई।
विज्ञापन

डीएम ने कबीर मगहर महोत्सव का भव्य एवं सफल आयोजन कराए जाने के संबंध में महोत्सव के खर्चे एवं धन की उपलब्धता और व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा करते हुए विभिन्न बिंदुओं पर आयोजन समिति के सदस्यों को अपने सुझाव दिए। डीएम आलोक कुमार ने कहा कि विगत वर्ष की भांति महोत्सव के सफल आयोजन के लिए जो भी उप समितियां गठित होती है उन्हें गठित कर कार्यक्रम के अनुसार संबंधित आयोजकों, सदस्यों की जिम्मेदारियों को सुनिश्चित कर दी जाए। जिससे सभी कार्य सुचारू एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न हो सके। उन्होंने महोत्सव को भव्य और आकर्षक बनाने की दिशा में संचालन व्यवस्था सहित कार्यक्रमों के आयोजन आदि के संबंध में कई बिन्दुओं पर समिति के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श किया। डीएम ने कहा कि संत कबीर दास की पवित्र धरती पर आयोजित होने वाले कबीर मगहर महोत्सव के माध्यम से जनसामान्य में स्वच्छ एवं स्वस्थ्य संदेश जाना चाहिए। जिससे महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले हर आम आदमी को कबीर दास के विचारों से प्रेरणा मिल सकें।
विज्ञापन

इस अवसर पर एडीएम जय प्रकाश, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, डीएसटीओ अजय श्रीवास्तव, पीडी विजयंत सिंह, एसडीएम खलीलाबाद अरुण कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवन लाल, महोत्सव समिति के सदस्य शिवकुमार गुप्ता, पवन कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed